भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इस वक्त गेहूं की भयंकर किल्लत बताई जा रही है. नेशनल असेंबली के सदस्य और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और अनुसंधान मंत्री तारिक बशीर चीमा ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने संसद के ऊपरी सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक बयान में कहा कि पाकिस्तान वर्तमान में देश में 2.37 मिलियन मीट्रिक टन गेहूं की कमी का सामना कर रहा है. द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार उच्च सदन में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के घाटे की गणना कैरी-फॉरवर्ड स्टॉक और कुल मौजूदा स्टॉक स्थिति के पुन: सत्यापन के बाद की गई थी.
उन्होंने कहा कि इस साल देश में कुल गेहूं 28.42 मिलियन टन ही रहा, वहीं गेहूं का उत्पादन 26.389 मिलियन टन रहा और कैरी फॉरवर्ड स्टॉक 2.031 मिलियन टन था. इसी तरह, देश की आवश्यकताएं 30.79 एमएमटी थीं, जिसके परिणामस्वरूप 2.37 एमएमटी गेहूं की साफ कमी हुई. वर्तमान में, पाकिस्तान देश के कुछ हिस्सों में खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में कई क्षेत्रों से गेहूं की कमी और भगदड़ की खबरें आई.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
इससे मालूम हो रहा है कि पाकिस्तान इस समय अनाज के संकट का सामना कर रहा है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नकदी की तंगी वाले इस देश में रोजाना हजारों लोग सस्ते आटे की थैलियां लेने में घंटों बिताते हैं, जिनकी बाजार में आपूर्ति पहले से ही कम है. इस दौरान अराजक दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि पाकिस्तान में जारी संकट के बीच गेहूं और आटे की कीमतें आसमान छू रही हैं.
ये भी पढ़ें : पूर्वी यरुशलम में सिनेगॉग के बाहर गोलीबारी में 7 लोगों की मौत, संदिग्ध भी ढेर
ये भी पढ़ें : ट्विटर यूजर्स अगले महीने से अकाउंट सस्पेंशन के खिलाफ कर सकेंगे अपील
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की तरक्की के लिए अल्लाह जिम्मेदारः वित्त मंत्री इसहाक डार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं