इजराइल-हमास संघर्ष (Israel Hamas War) के बीच इजराइल छोड़ने की इच्छा जताने वाले भारतीय नागरिकों तथा 18 नेपाली नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान ‘ऑपरेशन अजय' के तहत मंगलवार को भारत के लिए रवाना हुआ. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कहा, ‘‘ऑपरेशन अजय आगे बढ़ा है. 286 और यात्री भारत लौट रहे हैं. विमान में 18 नेपाली नागरिक भी सवार हैं.'' इजराइल में भारतीय दूतावास ने कहा कि ‘ऑपरेशन अजय' जारी है और इसके तहत तेल अवीव से पांचवीं उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हुई है.
इजराइल में नेपाल की राजदूत कांता रिजल ने बताया कि इनमें 18 नेपाली नागरिकों में से कुछ संघर्षरत क्षेत्रों में रह रहे थे, जबकि अन्य लोग लौटना चाहते थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘‘हमने 12 अक्टूबर को नेपाली एयरलाइंस से 254 नेपाली नागरिकों को भेजा तथा बाकियों को बाहर निकालने के लिए और उड़ानों की व्यवस्था करने पर विचार किया जा सकता है.''
इजराइल में नेपाली मिशन के उप प्रमुख अर्जुन धिमिरे ने कहा, ‘‘दोनों दूतावास (भारतीय और नेपाली) संपर्क में हैं और हमेशा एक-दूसरे की मदद करते हैं. इस बार भी सीमित उड़ानों को देखते हुए नेपाली दूतावास ने अपने 18 नागरिकों को ले जाने के लिए कहा था.''
‘ऑपरेशन अजय' के तहत विशेष उड़ान सुविधा उन भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए 12 अक्टूबर को शुरू की गईं, जो गाजा से हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइली शहरों पर सात अक्टूबर को किए गए भीषण हमलों के बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर स्वदेश लौटना चाहते हैं. इन हमलों के कारण क्षेत्र में काफी तनाव पैदा हो गया है.
गत सप्ताह, तेल अवीव से चार विशेष विमानों में बच्चों सहित कुल 906 यात्री भारत आए थे.
युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक फलस्तीन के 2,778 लोग मारे जा चुके हैं.
आधिकारिक इजराइली सूत्रों के अनुसार, इजराइल में कम से कम 1,400 इजराइली और विदेशी नागरिक मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें :
* सायरन की आवाज से टूटी नींद..शिविरों में गुजारा वक्त, इजराइल से लौटे भारतीयों की खौफनाक दास्तां
* PM मोदी की 'मजबूत और संवेदनशील' सरकार इजराइल से प्रत्येक भारतीय को सुरक्षित लाएगी: BJP
* इज़रायल हमास युद्ध: भारत का ऑपरेशन अजय, पहली फ्लाइट से स्वदेश लौटे 212 भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं