नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत और संवेदनशील सरकार है जो इजराइल में फंसे प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगी. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इजराइल से 200 से अधिक भारतीयों के पहले जत्थे को सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार की प्रशंसा की और इसे ‘अभूतपूर्व बचाव मिशन' बताया.
उन्होंने कहा, ‘‘जब वहां इस तरह का भयावह दृश्य है, ऐसे में एक संवेदनशील और सुदृढ़ सरकार मजबूत कदम उठा रही है. ‘ऑपरेशन अजय' के तहत विशेष विमान से 212 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया है. यह पूरे भारत के लिए गौरव का क्षण है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
छात्रों सहित भारतीयों का पहला जत्था शुक्रवार को तड़के एक चार्टर्ड उड़ान से इजराइल से स्वदेश लौटा. भारत ने हमास के चरमपंथियों द्वारा शनिवार को इजराइल पर हमले किये जाने के बाद स्वदेश वापस आना चाह रहे लोगों की सुविधा के लिए ‘ऑपरेशन अजय' चलाया है.
भाटिया ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को समझना चाहिए कि सरकार इजराइल में फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की जिम्मेदारी पूरी कर रही है और संसाधनों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं वहां भारतीयों से शांत और सुरक्षित रहने की अपील करता हूं. और हम सुनिश्चित करेंगे कि वे सभी सुरक्षित भारत लौटें. यह हमारी आपके लिए प्रतिबद्धता है.'' भाटिया ने कहा, ‘‘हम युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.''
ये भी पढ़ें :-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं