विज्ञापन

लड़ाई जारी रहेगी और सभी लक्ष्य हासिल किए जाएंगे...ईरान के खिलाफ जंग पर इजरायली पीएम

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ समन्वय में ईरान और लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी है. उन्होंने ईरान की स्टील उत्पादन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा अभियान जारी रखने की बात कही.

लड़ाई जारी रहेगी और सभी लक्ष्य हासिल किए जाएंगे...ईरान के खिलाफ जंग पर इजरायली पीएम
लेबनान में हिज़्बुल्लाह पर हमले जारी
  • इजरायल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के आतंकी शासन के खिलाफ अमेरिकी सहयोग से कार्रवाई जारी रखने की पुष्टि
  • इजरायली एयरफोर्स ने हाल के हमलों में ईरान की स्टील उत्पादन क्षमता का लगभग सत्तर प्रतिशत तबाह कर दिया है
  • स्टील उत्पादन को नुकसान पहुंचने से ईरान की IRGC फंडिंग और हथियार निर्माण क्षमताओं पर गंभीर प्रभाव पड़ा है

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव स्थित किर्या में एक बैठक के दौरान ईरान के खिलाफ जारी जंग से उपजे मौजूदा हालात पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि इजरायल अपने अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर ईरान में आतंकी शासन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखे हुए है. नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में कमांडरों को खत्म किया जा रहा है और पुलों व बुनियादी ढांचे पर भी बमबारी की जा रही है. उनके मुताबिक, हाल के दिनों में एयरफोर्स ने ईरान की स्टील उत्पादन क्षमता का 70 प्रतिशत तबाह कर दिया है, जिसे उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि करार दिया.

IRGC की फंडिंग और हथियार उत्पादन पर असर का दावा

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के स्टील उत्पादन को नुकसान पहुंचने से IRGC को फंडिंग के स्रोतों और बड़ी मात्रा में हथियार बनाने की क्षमता से वंचित किया गया है. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह कार्रवाई उनके और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच, साथ ही IDF और अमेरिकी सेना के बीच पूर्ण तामलेल की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि ईरान का शासन पहले से ज्यादा कमजोर है और इजरायल पहले से ज्यादा मजबूत.

ये भी पढ़ें : ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट F 35 और F 15 E मार गिराने का किया दावा, US पायलट को भी पकड़ा

लेबनान में हिज़्बुल्लाह पर हमले जारी

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ भी जोरदार हमले चल रहे हैं. उनके अनुसार, सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है और उसे मजबूती से स्थापित किया जा रहा है ताकि उत्तरी इलाकों की बस्तियों की सुरक्षा की जा सके. नेतन्याहू ने इजरायल के नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पासओवर सेडर की रात भी होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन किया. उन्होंने नागरिकों से आगे भी मजबूती से डटे रहने की अपील की.

लक्ष्यों को हासिल करने का भरोसा

प्रधानमंत्री ने कहा कि ईश्वर की मदद से लड़ाई जारी रहेगी और सभी लक्ष्य हासिल किए जाएंगे. बयान के अंत में उन्होंने नागरिकों को हैप्पी पासओवर की शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें ; मिसाइलों और बमों की बारिश के बीच ईरान युद्ध खत्म करने का मिला नया रास्ता, क्या ट्रंप मानेंगे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benjamin Netanyahu Statement, Israeli Prime Minister, Iran Attack Claim, IRGC, Israeli Air Force
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com