विज्ञापन

ललित मोदी लौटेंगे 16 साल बाद भारत? सलमान खान के शो बिग बॉस 20 पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में ललित मोदी के होने की खबर पर अब नया मामला सामने आया है. ललित मोदी की टीम ने एक लीगल नोटिस जारी करते हुए इस तरह की अफवाहों का विरोध किया है.

ललित मोदी लौटेंगे 16 साल बाद भारत? सलमान खान के शो बिग बॉस 20 पर तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस 20 का हिस्सा होने पर ललित मोदी का आया जवाब.
नई दिल्ली:

IPL के फाउंडर और जाने-माने बिजनेसमैन ललित मोदी ने उन खबरों का जोरदार खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि वो 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे. IPL के पूर्व चेयरमैन ने गुरुवार को एक लीगल नोटिस जारी कर इन अफवाहों को "फेक न्यूज" बताया और कहा कि न तो उन्हें इस रियलिटी शो के लिए कोई ऑफर मिला है और न ही वो इसमें शामिल होने का कोई इरादा रखते हैं. 

क्या है पूरा मामला

ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर लीगल नोटिस शेयर किया, ललित मोदी ने बिना प्रूफ वाली खबरों के फैलने की आलोचना की और मीडिया हाउस से रिक्वेस्ट की है कि इस तरह की किसी भी खबर को पब्लिश करने से पहले उनका फैक्ट चेक कर लें. उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा, "फेक न्यूज. बस बात खत्म. बिग बॉस 20 के लिए मुझसे कोई कॉन्टेक्ट नहीं किया गया है. मैं बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले रहा हूँ, और मेरा ऐसा कोई इरादा भी नहीं है. हैरानी की बात है कि कैसे एक पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी 'न्यूज' बन जाती है, जबकि जिसके बारे में ये बात की जा रही है उस  व्यक्ति से पूछने की जहमत भी नहीं उठाई जाती. मेरे वकीलों ने साथ में लगा नोटिस जारी किया है. शायद अगली बार, कुछ भी छापने से पहले आप क्लियर कर लें."

नोटिस में कहा गया है, "हमारे क्लाइंट, श्री ललित कुमार मोदी ('हमारे क्लाइंट') के इंस्ट्रक्शन पर और उनकी ओर से, आम जनता और खास तौर पर प्रेस, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों को यह सूचना दी जाती है कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में कुछ ऐसी रिपोर्ट छपी और फैलाई गई हैं जिनमें कहा गया है कि हमारे क्लाइंट से 'बिग बॉस 20' नाम के टेलीविजन प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया गया है या उन्हें इसमें शामिल करने पर विचार किया जा रहा है."

नोटिस में आगे ये बताया गया कि इस तरह की रिपोर्टें पूरी तरह से गलत हैं.

"हमारे क्लाइंट साफ तौर पर बताते हैं कि ये रिपोर्टें झूठी, बेबुनियाद और शरारतपूर्ण हैं. प्रोग्राम के प्रोड्यूसर, ब्रॉडकास्टर, चैनल या किसी भी उस शो से जुड़े व्यक्ति ने हमारे क्लाइंट से संपर्क नहीं किया है. इस मामले में हमारे क्लाइंट का प्रतिनिधित्व करने या उनकी ओर से कोई कार्रवाई करने के लिए किसी भी व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया गया है, और हमारे क्लाइंट ने प्रोग्राम में किसी भी तरह से भाग लेने या उससे जुड़ने के लिए न तो सहमति दी है और न ही ऐसा करने का उनका कोई इरादा है." लीगल नोटिस में प्रोग्राम में ललित मोदी के नाम और उनकी फोटो के किसी भी तरह के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 6 सितंबर से होगा शुरू, सलमान ला रहे हैं वरदान का अनोखा ट्विस्ट, इन कंटेस्टेंट का नाम आया सामने

"ये रिपोर्ट हमारे क्लाइंट से बिना किसी कंफर्मेशन और बिना किसी अधिकार के प्रकाशित की गई हैं. हमारे क्लाइंट का नाम, फोटो, शक्ल-सूरत, आवाज और पर्सनैलिटी से जुड़ी दूसरी चीजें पूरी तरह से उन्हीं की हैं. किसी भी व्यक्ति को इनका इस्तेमाल करने, या हमारे क्लाइंट और उस प्रोग्राम के बीच किसी भी तरह के जुड़ाव या संबंध का सुझाव देने, संकेत करने या उसे दिखाने का अधिकार नहीं है." नोटिस में मीडिया हाउस और डिजिटल प्लेटफॉर्म से इस तरह की रिपोर्टेस को हटाने के लिए कहा गया है. 

प्रेस, मीडिया हाउस, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आम जनता से अनुरोध है कि वे इस क्लियरिफिकेशन पर ध्यान दें, ऐसी किसी भी रिपोर्ट को पब्लिश, सर्कुलेट, रिपीट या दोबारा पेश करने से बचें. और पहले से पब्लिश ऐसी किसी भी आर्टिकल को वापस लें या हटा दें. आखिर में ये कहा गया कि मोदी के पास उपलब्ध सभी कानूनी अधिकार और उपाय सुरक्षित हैं.

बिग बॉस 20 

ललित मोदी की टीम ने ये नोटिस टेलीविजन के सबसे फेमस रियलिटी शो में से एक, बिग बॉस 20 के शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले आई है. मेकर्स ने घोषणा की है कि बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर होगा. पहले प्रोमो में सलमान खान को घोड़े पर सवार होकर शानदार एंट्री करते हुए दिखाया गया था.

किस वजह से भारत नहीं आ सकते ललित मोदी

बता दें कि ललित मोदी ने इस शो में शामिल होने की अफवाहों के बाद उनकी भारत वापसी पर भी सवाल उठने लगे थे. ललित मोदी साल 2010 से लंदन में रह रहे हैं. दरअसल आईपीएल का दूसरा सीजन (IPL 2009) दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेला गया था. उन पर आरोप लगे कि उन्होंने अपने निजी फायदे के लिए आईपीएल को भारत की जगह दक्षिण अफ्रीका में करवाया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Lalit Modi, Salman Khan, Bollywood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com