सुष्मिता सेन के 51वें बर्थडे पर बिजनेसमैन ललित मोदी ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया. अपनी सुर्खियों में रही दोस्ती को याद करते हुए उन्होंने सुष्मिता के साथ एक तस्वीर शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. इसके साथ ही उन्हें यानी सुष्मिता सेन को अपनी "सबसे प्यारी दोस्त" बताया. सुष्मिता ने ललित मोदी की इस पोस्ट को लाइक किया. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मच गई. लोग सुष्मिता को तो विश कर रही रहे हैं साथ साथ इस दोस्ती की रीयूनियन पर भी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
ललित मोदी की बर्थडे विश पर सुष्मिता का रिएक्शन
हाल ही में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को जन्मदिन की बधाई दी. अपने चर्चित रिश्ते के सालों बाद उन्होंने सुष्मिता को अपनी "सबसे प्यारी दोस्त" कहा. बिजनेसमैन ने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की और जन्मदिन के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा. ललित मोदी ने लिखा, "मेरी सबसे प्यारी दोस्त @sushmitasen47 को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई - हमेशा मुस्कुराती रहो." सुष्मिता ने भी इस पोस्ट को लाइक किया जिससे सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान इस तरफ गया.
ललित मोदी और सुष्मिता सेन का कनेक्शन
बता दें कि जुलाई 2022 में जब ललित ने मालदीव और सार्डिनिया की वेकेशन के दौरान सुष्मिता के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं तो वे चर्चा में आ गए थे. अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए, बिजनेसमैन ने सुष्मिता को अपनी "बेटर हाफ" कहा और इसे अपने जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत बताया. ललित मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट से उनकी शादी की अफवाहें भी तेज हो गईं. हालांकि बाद में ललित ने साफ किया कि वे केवल डेट कर रहे हैं, उनकी शादी नहीं हुई है. सितंबर 2022 में जब ललित ने अपनी इंस्टाग्राम डीपी बदल दी, सुष्मिता की तस्वीरें हटा दीं और अपने बायो से भी उनका जिक्र हटा दिया, तो दोनों के अलग होने की अफवाहें सामने आईं.
यह भी पढ़ें: 47 साल पुराना मनहूस गाना, विदाई की रस्म में घोला खौफ का जहर, शादी-ब्याह में इसे बजाने से बचते हैं लोग
उनका रिश्ता जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. इस दौरान सुष्मिता को काफी क्रिटिसिज्म झेलना पड़ा. कुछ यूजर्स ने उन्हें "गोल्ड डिगर" तक कह दिया. हाल ही में एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने इन कमेंट्स का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा, "कृपया समझें कि सुष्मिता एक बहुत ही खूबसूरत और काफी सक्सेसफुल महिला हैं. उनके पास दुनिया में मेरे जानने वाले किसी भी इंसान से कहीं ज्यादा हीरे हैं और ये उन्होंने खुद कमाए हैं. उनके हीरों के स्टोर हैं. इसलिए वह बहुत अमीर महिला हैं. उन्होंने यह सब अपने दम पर हासिल किया है. ऐसा एक भी मौका नहीं आया जब मैं सुष्मिता के साथ बाहर गया हूं और मुझे किसी चीज के लिए पैसे देने पड़े हों. हर चीज का खर्च उन्होंने ही उठाया. मैं एक तरह से उनके केप्ट बॉयफ्रेंड जैसा था."
उनके रिश्ते के ना टिक पाने की वजह पर बात करते हुए, उन्होंने बताया कि उनके अलग होने की मेन वजहों में उनके बीच लॉन्ग डिस्टेंट सबसे बड़ी वजह थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं