विज्ञापन

दोस्त ने बनाई दूरी? नेतन्याहू को इटली से मिला जोर का झटका, मेलोनी ने रक्षा समझौता किया सस्पेंड

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इजरायल के साथ हुए एक रक्षा समझौते को निलंबित कर दिया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए समझौता निलंबित किया जाता है.

दोस्त ने बनाई दूरी? नेतन्याहू को इटली से मिला जोर का झटका, मेलोनी ने रक्षा समझौता किया सस्पेंड
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी. (फाइल फोटो)
IANS
  • इटली ने इजरायल के साथ रक्षा समझौते को निलंबित कर दिया है जो सैन्य उपकरण और तकनीकी सहयोग से जुड़ा था
  • यह समझौता 2006 में हुआ था और हर पांच वर्ष में इसे नवीनीकृत किया जाता था लेकिन अब इसे जारी नहीं रखा गया है
  • इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए इस समझौते को निलंबित करने का आदेश दिया है
रोम:

ईरान के साथ जंग छेड़कर अब अमेरिका और इजरायल, दोनों ही अपने दोस्तों से दूर होते जा रहे हैं. अब इटली ने इजरायल के साथ एक रक्षा समझौते को निलंबित कर दिया है. यह समझौता इटली और इजरायल के बीच सैन्य उपकरणों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से जुड़ा था. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इजरायल के साथ रक्षा समझौते को निलंबित करने का आदेश दिया है.

इटैलियन समाचार एजेंसियों ANSA और AGI के अनुसार, वेरोना में एक कार्यक्रम के दौरान मेलोनी ने कहा, 'मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने इजरायल के साथ रक्षा समझौते को निलंबित करने का फैसला किया है.' 

इटली की एक डिप्लोमैटिक सूत्र ने AFP से इस बात की पुष्टि करते हुए समझौते को निलंबित कर दिया है. उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात में इसे जारी रखना राजनीतिक रूप से मुश्किल होता. 

यह भी पढ़ेंः चीन ईरान के तेल का सबसे बड़ा खरीदार, होर्मुज बंद रहने पर भी कैसे फायदे में रहेगा ड्रैगन? समझिए

यहां जिस समझौते की बात हो रही है, वह 2006 में इटली और इजरायल के बीच हुआ था. हर 5 साल में इस समझौते को रिन्यू किया जाता है और आगे बढ़ाया जाता है. लेकिन अब इटली की सरकार ने इसे रिन्यू करने के फैसले को निलंबित कर दिया है. यह समझौता दोनों देशों के बीच डिफेंस इंडस्ट्रीज, सैनिकों की ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए किया गया था.

पिछले हफ्ते दोनों देशों के बीच तनाव तब बढ़ गया था, जब मेलोनी सरकार ने इजरायली सेना पर लेबनान में UN पीसमीकिंग फोर्स में शामिल इटैलियन सैनिकों के एक काफिले पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया था. इस घटना के विरोध में इटली ने इजरायल के राजदूत को तलब किया था. इसके बाद इजरायल ने इटली के राजदूत को तलब किया. 

इतना ही नहीं, इटली के विदेश मंत्री और डिप्टी पीएम एंटोनियो ताजानी ने लेबनान पर इजरायली हमलों को 'नामंजूर' बताया था. उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और विदेश मंत्री यूसुफ रागी के साथ बेरूत में मुलाकात की थी और इजरायली हमलों की निंदा की थी.

यह भी पढ़ेंः ईरान प्री-वॉर कंडीशन चाह रहा था... ट्रंप के ऑफर को कर दिया 'ना'- पाकिस्तानी पत्रकार ने बता दी अंदर की बात

लेखक के बारे में
img
प्रियंक द्विवेदी
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giorgia Meloni, Giorgia Meloni Italy, Italy And Israel, America Israel And Iran War, Defence Agreement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com