इजरायल और हमास युद्ध (Israel Hamas War) का आज पांचवां दिन है.शनिवार को गाजा की तरफ से एक साथ 5 हजार रॉकेट दागे जाने के बाद अब तक यह संघर्ष खत्म नहीं हो सका है. इजरायल भी गाजा को मुंहतोड़ जवाब देने में जुड़ा हुआ है. दोनों तरफ से अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. एनडीटीवी की टीम लगातार ग्राउंड जीरो पर डटी हुई है. आसमान में दोनों तरफ से लगातार हवाई हमले होते हमारी टीम द्वारा शूट किए गए वीडियो में साफ देखे जा सकते हैं. इन हमलों की वजह से कस्बे मलबे में तब्दील हो गए हैं और इमारतें ध्वस्त हो गई हैं.
ये भी पढ़ें-NDTV Exclusive:म्यूजिक फेस्ट में मौत को करीब से देख इजरायली कपल ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाजा के रॉकेट हमले का जवाब दे रहा आयरन डोम
हर गुजरते दिन के साथ ही इजराइल-गाजा जंग और भी तेज होती जा रही है. मंगलवार को गाजा की तरफ से इजरायल की सीमा से महज 10 किमी दूर ऐस्केलॉन शहर की तरफ रॉकेट दागे गए. हालांकि गाजा की तरफ से दागे जा रहे रॉकेटों को इजरायल का आयरन डोम आसमान में ही नष्ट कर रहा है. आयरन डोन किस मुस्तैदी से दुश्मनों का सामना कर रहा है यह आसमान में साफ देखा जा सकता है.
हमले में बाल-बाल बची NDTV की टीम
ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग के दौरान एनडीटीवी की टीम एस्केलॉन के जिस होटल में ठहरी थी, उस पर भी मंगलवार शाम को रॉकेट से हमला किया गया. हालांकि टीम सुरक्षित बच गई लेकिन एनडीटीवी की टीम जिस वाहन का उपयोग कर रही थी वह रॉकेट हमले में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है.फिलिस्तीनी आतंकी गुट हमास ने शनिवार को इजरायल के खिलाफ रॉकेटों की बौछार कर ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड का ऐलान कर दिया था. बदले में इजरायल ने भी युद्ध का ऐलान कर दिया.
गाजा को इजरायल का मुंहतोड़ जवाब
इज़राइली सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फिलिस्तीनी क्षेत्र में खाना पानी और गैस की सप्लाई बंद कर दी है. इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि युद्ध शुरू भले ही हमास ने किया था लेकिन इसे खत्म हम करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने हमास के ठिकानों को मलबे में तब्दील कर देने की कसम खाई है.उनका कहना है कि हमास को वह मिट्टी में मिला देंगे.
ये भी पढे़ं-तुर्की के राष्ट्रपति और UN महासचिव ने इज़रायल-हमास संघर्ष पर की चर्चा | यहां देखें फुल कवरेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं