- इजरायल ने गाजा के बाद दक्षिणी लेबनान में भी येलो लाइन खींचकर सुरक्षा और नियंत्रण की नई सीमा स्थापित की है.
- येलो लाइन के माध्यम से इजरायली सेना हिज्बुल्लाह के लड़ाकों को अपने कब्जे वाले इलाकों से दूर रखेगी.
- इस सीमा की निगरानी के लिए इजरायल हाई-टेक कैमरे, मोशन सेंसर्स, ड्रोन और स्मार्ट फेंस का उपयोग करता है.
Israel Yellow Line: इजरायल ने गाजा के बाद अब लेबनान में भी 'येलो लाइन' खींच दी है. शनिवार को इजरायल की सेना IDF ने पहली बार 'येलो लाइन' स्थापित किए जाने के बारे में जानकारी दी. इजरायल की सेना ने कहा, "पिछले 24 घंटों में दक्षिणी लेबनान में येलो लाइन के दक्षिण में तैनात IDF सेनाओं ने ऐसे आतंकवादियों की पहचान की, जिन्होंने संघर्ष-विराम समझौतों का उल्लंघन किया और येलो लाइन के उत्तर से सेनाओं की ओर इस तरह से बढ़े जिससे तत्काल खतरा पैदा हो गया था."
दक्षिणी लेबनान में इजरायल द्वारा स्थापित की गई येलो लाइन का मकसद हिज्बुल्लाह को अपने कब्जे वाले इलाकों से दूर रखना है. इसी तरह की येलो लाइन इजरायल ने गाजा में बनाई है, वहां हमास पर नियंत्रण इसका मकसद था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इजरायल की येलो लाइन क्या है?
इजरायल की येलो लाइन का पहला उदाहरण गाजा से सामने आया. जहां अक्टूबर 2025 में युद्धविराम समझौते के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में एक नई परिचालन और सुरक्षा सीमा तय की. यह रेखा कंक्रीट के पीले ब्लॉकों द्वारा चिह्नित है, जो गाजा के लगभग 50% से अधिक हिस्से (पूर्वी भाग और कृषि भूमि) पर इजरायली सैन्य नियंत्रण को दर्शाती है और इसे प्रभावी ढंग से एक नया बफर ज़ोन बना दिया गया है.

अब लेबनान में भी इजरायल ने येलो लाइन बनाई
गाजा के बाद अब इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में पीली रेखा बनाने स्थापित करने का जिक्र किया है. हालांकि शनिवार को इजरायल की सेना ने पहली बार इसका जिक्र किया है. साथ ही आधिकारिक रूप से इस पर बहुत कुछ जानकारी अभी सामने नहीं आई है. ऐसे में दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने कहां तक बफर जोन बनाया है, यह स्पष्ट नहीं है.
इजरायल येलो लाइन पर कैसे काम करता है?
इजरायल के लिए यह लाइन सुरक्षा के नजरिए से बहुत संवेदनशील है. इजरायल इस पर कई तरीकों से काम करता है.
सैन्य निगरानी और गश्त
इजरायली रक्षा बल (IDF) इस पूरी लाइन पर 24 घंटे निगरानी रखते हैं. यहाँ हाई-टेक कैमरों, मोशन सेंसर्स और ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जाता है ताकि सीमा पार से होने वाली किसी भी घुसपैठ को रोका जा सके.
बाड़ और दीवार (The Barrier)
इजरायल ने इस लाइन के कई हिस्सों में कंक्रीट की ऊंची दीवारें और स्मार्ट फेंस (Smart Fence) बनाई है. इसका मुख्य उद्देश्य हिजबुल्लाह के लड़ाकों को इजरायली गांवों में घुसने से रोकना है.

हिजबुल्लाह के लड़ाकों को रोकने की कोशिश
शनिवार को इजरायली सेना ने पहली बार 'येलो लाइन' का जिक्र करते हुए दावा किया कि हिजबुल्लाह के लड़ाके उत्तर दिशा से इस लाइन के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर का ऐलान किया था उसमें किसी भी 'येलो लाइन' का कोई उल्लेख नहीं था, जो इसी सप्ताह लागू हुआ है.
नेतन्याहू ने 10 किमी के बफर जोन की बात की थी
इधर लेबनान के साथ सीजफायर की घोषणा के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा. माना जा रहा है कि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में इसी 10 किलोमीटर का बफर जोन येलो लाइन के रूप में तय किया हो.
यह भी पढ़ें - सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहे हमले, इजरायल-लेबनान बॉर्डर पर तबाही का मंजर; NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट
यह भी पढ़ें - इजरायल के साथ युद्धविराम के बाद लेबनान के राष्ट्रपति ने बताया अब आगे क्या करेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं