युद्ध से जूझ रहे इजरायल में एक अमानवीय मामला सामने आया है. एक मकान मालिक ने हमास आतंकियों (Hamas Terrorist) द्वारा बंधक बनाई गई लड़की की रूममेट से उसके हिस्से का भी किराया मांग लिया है. मालिक मालिक ने धमकी दी है कि अगर उसने किडनैप लड़की के हिस्से का किराया नहीं भरा तो उसका सारा सामान अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया जाएगा. बता दें कि लड़की को म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान हमास आतंकियों ने बंधन बना लिया था.न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक 27 साल की इनबार हाइमन सुपरनोवा म्यूजिक फेस्ट में शामिल होने गई थीं. जहां पर हमास आतंकियों ने 250 लोगों को मार डाला और कई लोगों को बंधक बना लिया. बंधक लोगों में वह भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-इस्लामिक देशों के समूह ने इ रायल-गाजा युद्ध को लेकर बुलाई 'तत्काल' बैठक | Updates
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मकान मालिक ने मांगा किडनैप लड़की का किराया
इनबार हाइमन इजरायल के एक अपार्टमेंट में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थीं. अब उनके मकान मालिक ने कथिततौर पर पूरे किराए की मांग की है. स्थानीय मीडिया आउटलेट वाल्ला न्यूज़ का हवाला देते हुए पोस्ट में कहा गया कि अपार्टमेंट के मालिक ने चेतावनी जारी कर कहा है कि लड़के ने अगर अपनी बंधक गर्लफ्रेंड के हिस्से का किराया नहीं भरा तो वह उसका सामान बाहर निकालकर दूसरा किराएदार रख सकता है.इनबार हाइमन के रूममेट और बॉयफ्रेंड की पहचान नोआम एलन के रूप में हुई है. उसने कहा कि मंगलवार को उसको अपने मकान मालिक का मैसेज मिला, जिसमें बाकी किराया देने की मांग की गई.
जब उसने बताया कि इनबार को किडनैप कर लिया गया है तो मकान मालिक ने कथित तौर पर दूसरी जगह तलाश करने की चेतावनी दी और कहा कि आप यहां रहकर मुझपर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं. आउटलेट के मुताबिक मकान मालिक ने कहा कि उस पर 2,500 शेकेल (लगभग 630 यूएस डॉलर) किराया देने की जिम्मेदारी है. वह लड़की के हिस्से का करिया देने के लिए उसके माता-पिता से बात कर सकता है.
मकान मालिक का असंवेदनशील व्यवहार
एलन के पिता ने मकान मालिक के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 52 साल है. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जीवन में उनको इस तरह के हालात का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने मकान मालिक के मैसेज को इस लिए मीडिया को दिया ताकि वह अन्य लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करने से पहले सावधान हो जाए. उन्होंने जानबूझकर उसका नाम और फ़ोन नंबर नहीं बताया है ताकि उसे माफ़ी मांगने का समय मिल सके. जब तक इनबार इजरायल वापस नहीं आ जाती वह मकान मालिक की बात नहीं सुनना चाहते हैं. पिता ने कहा कि कोई भी इस असंवेदनशीलता को सहन करने में सक्षम नहीं है.
मकान मालिक ने किया आरोपों से इनकार
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक मकान मालिक की पहचान एरोन रीस के रूप में हुई है. उसने सभी आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि उसने पैसे के लिए ऐसी कोई मांग नहीं की. उन्होंने कहा कि वह तो इनबार के माता-पिता के दुख में शामिल हैं. उनकी बेटी पूरी तरह से सुरक्षित और जितनी जल्दी हो सके वापस आ जाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक हाइमन और उनके दो दोस्तों का अपहरण करने से पहले हमास के आतंकियों ने तीन घंटे तक उनका पीछा किया था. लड़की के परिवार ने ऑलाइन एक वीडियो देखा जिसके बाद उनको बेटी की किडनैपिंग के बारे में पता चला. बता दें कि पिछले शनिवार से अब तक इस हमले में इजरायल में 1,300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि गाजा में इजरायल के जवाबी हमलों में 1,530 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें-US को गाजा में फंसे अपने नागरिकों की चिंता, मिस्र के राफा क्रॉसिंग के करीब जाने की दी सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं