विज्ञापन

इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात! ईरान पर किया जवाबी हमला, तेहरान तक धमाके

इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किसी भी तरह के जवाबी हमले से बचने को कहा था. इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को फोन मिलाया था.

इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात! ईरान पर किया जवाबी हमला, तेहरान तक धमाके
Israel Attack on Iran: इजरायली सेना ने ईरान पर किया जवाबी हमला (फाइल फोटो- NDTV)
  • इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बावजूद ईरान पर जवाबी हमला किया
  • इजरायल की वायु सेना ने कुछ समय पहले पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया
  • इससे पहले ईरान ने इजरालय पर हमला किया था क्योंकि इजरायल ने लेबनान को निशाना बनाया है

इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी की परवाह किए बिना ईरान पर जवाबी हमला कर दिया है. इजरालयी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि इजरायल की वायु सेना ने कुछ समय पहले पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. ईरान की राजधानी तेहरान तक धमाके सुने गए हैं. इजरायली हमले के बाद ईरान ने तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की थी और उन्हें साफ-साफ ईरान पर जवाबी हमला करने से रुकने को कहा था.

एपी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि इस्फहान, तबरीज और राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं. दोनों ओर से ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध में स्थायी सीजफायर कराने की कोशिशें पहले से ही मुश्किल में थीं.

ईरान ने हमला क्यों किया?

इसके पहले ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागी थीं. 8 अप्रैल को शुरू सीजफायर के बाद यह पहली बार था जब ईरान ने इजरायल को निशाना बनाया है. ईरान ने यह हमला इसलिए किया क्योंकि इजरायल नए सीजफायर के बावजूद लेबनान पर हमला कर रहा था. ईरान ने अपने इस हमले से एक दिन पहले ही कार्रवाई की चेतावनी दी थी क्योंकि इजराइल ने रविवार को लेबनानी की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर बिना किसी चेतावनी के हमला किया था.

अब इजरायल भी ईरान पर हमले कर रहा है. इस तरह एक-दूसरे पर हमलों ने फिर से बड़े युद्ध के लौटने की आशंका बढ़ा दी है और शांति कराने की कोशिशों को और मुश्किल बना दिया है.

यह भी पढ़ें: 'ईरान पर जवाबी हमला नहीं करना है'... ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को दिया ऑर्डर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com