Israel Hamas War: इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के नए सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को भी मार गिराने का दावा किया है. इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को हमास की सेना के लिए बड़ा झटका बताया है. इजरायली अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) और शिन बेट ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि महीनों से ओदेह पर कड़ी निगरानी रखी गई फिर मौका पाकर निशाना साधा गया.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मोहम्मद ओदेह 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास की खुफिया इकाई के प्रमुख थे. उन्हें 11 दिन पहले ही अल-कसम ब्रिगेड्स का नया प्रमुख बनाया गया था. काट्ज ने सफल ऑपरेशन के लिए अपनी सेना को शाबाशी दी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कमान संभालते इजरायल ने साफ किया
रिपोर्ट के मुताबिक, ओदेह ने हाल ही में हमास की सैन्य शाखा की कमान संभाली थी; इससे पहले इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद के मारे जाने के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें मिली थी. गाजा से जुड़े हमास-समर्थित सूत्रों का दावा है कि इस हमले में ओदेह के साथ उनकी पत्नी और बेटे भी मारे गए.
इजरायली अधिकारियों ने कहा कि ओदेह को 7 अक्टूबर के हमलों की योजना और कॉर्डिनेशन में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता था. सेना के अनुसार, वह हालिया संघर्ष में इजरायली बलों पर हमलों के अभियानों का भी नेतृत्व कर रहे थे. IDF और शिन बेट ने संयुक्त बयान में बताया कि गाजा सिटी में कई इमारतों को निशाना बनाया गया, जिन्हें ओदेह और उनके सहयोगियों के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था.
एजेंसियों का कहना है कि उनकी मौत हमास के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इससे संगठन की सैन्य क्षमताओं को फिर से संगठित और मजबूत करने की कोशिशों को गंभीर नुकसान पहुंचा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं