हमास (Hamas) द्वारा शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मध्य डेर अल-बलाह में एक मस्जिद पर इजरायली हमले में 26 लोग मारे गए, जबकि इजरायली सेना (Israeli army) ने कहा कि उसने हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इब्न रुश्द स्कूल और अल अक्सा शहीद मस्जिद में विस्थापित लोगों पर हमले के परिणामस्वरूप अस्पतालों में लाए गए शहीदों की संख्या 26 तक पहुंच गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाजा नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने पहले कहा था कि मध्य गाजा के डेर अल-बलाह क्षेत्र में सुबह-सुबह हुए हमले में 21 लोग मारे गए हैं.
इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने मस्जिद में "कमांड और कंट्रोल सेंटर के भीतर काम कर रहे हमास आतंकवादियों पर सटीक हमला किया है." सेना ने मारे गए लोगों की कोई संख्या नहीं बताई.
लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला, विमानों से बरसाए गोले
पूर्व में फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफ़ा ने कहा था कि रविवार को गाजा की एक मस्जिद पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए और लगभग 100 लोग घायल हो गए. यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ है जब फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल और हमास के बीच युद्ध को शुरू हुए एक साल पूरा होने वाला है.
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से भारत का इजरायल और ईरान के साथ द्विपक्षीय व्यापार संकट में
इजरायली सुरक्षा बल (IDF) का दावा है कि भले ही मस्जिद हो या स्कूल हो वहां पर हमास कंट्रोल सेंटर चलाता है. आईडीएफ ने यह भी कहा कि उसने वहां से नागरिकों को पहले ही हट जाने के लिए आगाह किया था.
गाजा में इजरायल के हमले पिछले कुछ दिनों में तेज हो गए हैं. इजरायली सेना को आशंका है कि सात अक्टूबर को संघर्ष शुरू हुए एक साल हो जाएगा. इस मौके पर हो सकता है कि हमास हमले करे और इस वजह से इजरायल बार-बार हमले कर रहा है.
यह भी पढ़ें -
जमीनी ऑपरेशन के पीछे इजरायल का क्या प्लान? क्या गाजा की तरह लेबनान में भी मचाएगा तबाही
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं