इजरायल-गाजा युद्ध को कल यानी 7 अक्टूबर को एक साल पूरा हो जाएगा. पिछले साल इसी दिन हमास ने इजरायल पर हमला किया था और इस हमले में 1200 इजरायली मारे गए थे. इसके बाद से इजरायल ने भी बदला लेने की ठान ली और आजतक भी दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है. गाजा पर इजरायल ने लगभग हर दिन हमले किए हैं और अब तक 41,788 लोगों को मार डाला है. इसमें हमास के लोग तो हैं ही लेकिन साथ ही आम नागरिक भी शामिल हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
अबतक 41,788 लोगों की गई जान
हालांकि, बड़ी बात ये है कि 41,788 लोगों की जान लेने के बाद भी इजरायल अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाया है. हालांकि, नेतन्याहू कह रहे हैं कि हमास करीब-करीब खत्म हो चुका है. अब भी इजरायल अपने बंधकों को हमास से छुड़ा नहीं पाया है. ये वो बंधक हैं जिन्हें हमास ने पिछले साल 7 अक्तूबर को हमले के बाद अगवा किया था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

इजरायल ने नहीं की कोई निर्णायक जीत हासिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में 100 इजरायली बंधकों को रखा गया है. इसमें से 70 के ही जिंदा होने के आसार माने जा रहे हैं. इजरायल ने कहीं भी अब तक निर्णायक जीत हासिल नहीं की है. साथ ही वो हिजबुल्लाह और ईरान के साथ भी एक अलग जंग में उलझ गया है. इजरायली लोगों का कहना है कि वो निराश हैं और वो युद्ध के अभ्यस्त नहीं हैं. 60,000 से अधिक इजरायली अपने ही देश में शरणार्थी बनने को मजबूर हैं.
लेबनान से भी युद्ध में इजरायल
एक तरफ इजरायल का हमास से युद्ध खत्म नहीं हुआ है और दूसरी तरफ उसने अपनी उत्तरी सीमा से लगे लेबनान से युद्ध शुरू कर दिया है. ये युद्ध दिन प्रति दिन गहराता जा रहा है. और ईरान से उसका बदला बाकी है. ईरान के हमले के बाद दुनिया दिल थाम के देख रही है कि इजरायल क्या करता है और अब नेतन्याहू ने बदले की कसम खा ली है. दुनिया की अनसुनी कर इजरायल सात मोर्चे पर युद्ध लड़ रहा है.

2 अक्टूबर को ईरान ने दागी थी बैलिस्टिक मिसाइलें
बता दें कि 2 अक्टूबर 2024 की रात को ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी थी. हमले में मुख्य रूप से "सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों" को निशाना बनाया गया था. हालांकि, इजरायल इन मिसाइलों से अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में कामयाब रहा था और इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल इसका बदला लेगा.
इसके बाद से बदले की आग में इजरायल
इसके बाद से ही इजरायल हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है. इतना ही नहीं लेबनान में भी इजरायल के हमले जारी है. साथ ही जमीनी स्तर पर भी सीमा के नजदीकी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच जंग चल रही है. इजरायल ने रविवार को ही लेबनान में 250 मीटर लंबी एक सुरंग को नष्ट भी किया है. इसका वीडियो शेयर करते हुए इजरायल ने कहा कि इस सुरंग के जरिए हिजबुल्लाह 7 अक्टूबर जैसा ही कोई बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं