- "तीन बंधकों को "गलती से" खतरा समझकर गोली मार दी"
- हमास ने इजराइल पर हमले के दौरान लगभग 250 लोगों को बंधक बनाया था
- इजरायल के जवाबी हमलेमें 18,700 से अधिक लोग मारे गए हैं
गाजा पट्टी (Gaza Strip) में हमास (Hamas) के ठिकानों पर इजरायली सेना (Israel Army) के हमले जारी हैं. हमास के कब्जे में अब भी कई बंधक हैं, जिन्हें छुड़ाने के लिए इजरायली सैनिक हर संभव प्रयास कर रहे हैं. इस बीच इजरायली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने शुक्रवार को तीन बंधकों को "गलती से" खतरा समझकर गोली मार दी, जिनसे उनकी मौत हो गई.
इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, "शेजैया में लड़ाई के दौरान, आईडीएफ (सेना) ने गलती से तीन इजरायली बंधकों को खतरा मान लिया. ऐसे में, सैनिकों ने उन पर गोलीबारी की और वे मारे गए." दुखद घटना पर गहरा अफसोस व्यक्त करते हुए बयान में कहा गया है, "आईडीएफ ने तुरंत घटना की समीक्षा शुरू कर दी... घटना से तत्काल सबक सीख लिया गया है. अब गाजा पट्टी में उतरे सभी सैनिकों को सचेत कर दिया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सेना ने बंधकों में से दो की पहचान योतम हैम, जिसे हमास के 7 अक्टूबर के हमले के दौरान किबुत्ज़ कफ़र अज़ा से बंधक बनाया था और समेर अल-तलाल्का के रूप में हुई है. अल-तलाल्का को किबुत्ज़ निर अम से अगवा किया गया था. सेना ने बयान में कहा कि परिवार के अनुरोध पर तीसरे बंधक का नाम गुप्त रखा गया है.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसमें 1,139 लोग मारे गए. गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, समूह के खिलाफ इजरायल के जवाबी युद्ध में 18,700 से अधिक लोग मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं