- ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी तुरंत हटाने को कहा और इसे युद्धविराम उल्लंघन माना है
- अमेरिका ने नाकाबंदी की घोषणा के बावजूद दो दिनों में चार जहाज होर्मुज पार करने में सफल रहे हैं
- तीन टैंकरों ने ईरान के नए समुद्री मार्ग का उपयोग करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया है
होर्मुज की नाकाबंदी को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव हर बीतते दिन के साथ और बढ़ता दिख रहा है. ईरान ने होर्मुज के आसपास की गई नाकेबंदी को तुरंत प्रभाव से हटाने को कहा है. ईरान ने साफ किया है कि अगर अमेरिका ऐसा नहीं करता है तो इसे यूएस के साथ हुए सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा. कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी करने की बात कही थी. हालांकि, उसके ऐलान के बाद भी दो दिन में कम से कम 4 जहाज होर्मुज को पार करने में कामयाब रहे हैं. इनमें से तीन टैंकर ऐसे हैं, जिन पर ईरान से संबंधित होने की वजह से अमेरिका ने पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है.अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में ही उसने छह जहाजों को ईरानी बंदरगाहों से बाहर जाने से रोक दिया गया है.
2 दिन में 4 टैंकर पार निकले
उधर, जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली कंपनी LSEG और केपलर के आंकड़े बताते हैं कि तीन टैंकरों ने सोमवार-मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट पार किया. इनमें पनामा के झंडे वाला 'पीस गल्फ' नाम का जहाज मंगलवार को होर्मुज को पार करके यूएई के हमरिया पोर्ट की तरफ गया. पीस गल्फ टैंकर ने लराक आइलैंड और होर्मुज के बीच ईरान के नए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इस रास्ते को सभी जहाजों के लिए अनिवार्य कर दिया है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
प्रतिबंधित जहाज भी निकल गए
इससे पहले Rich Starry नाम का कार्गो जहाज होर्मुज पार करके निकला था. इस जहाज को पहले फुल स्टार नाम से जाना जाता था, जिसे अमेरिका ने ईरान की मदद के आरोप में 2023 में ब्लैकलिस्ट कर दिया था. मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, यूएई के शारजाह से आया ये जहाज रात के अंधेरे में स्ट्रेट को पार कर गया, हालांकि बाद में उसने अपनी दिशा बदल ली.
ईरान का पलटवार और IRGC का दावा
आपको बता दें कि ईरानी मीडिया ने ट्रंप की नाकेबंदी की चेतावनी का खुलेआम मजाक उड़ाया था. ईरान का दावा है कि अमेरिका युद्ध में भी नाकाम रहा और होर्मुज में भी उसे सफलता नहीं मिलेगी. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिकी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में दाखिल होते हैं तो इसे युद्धविराम का उल्लंघन माना जाएगा और इनसे सख्ती से निपटा जाएगा. ईरान ने साफ कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज उसके नियंत्रण में है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान अब अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहा, ईरान-US की फेल हुई इस्लामाबाद वार्ता को बता रहा 'मदर ऑफ ऑल डील'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं