विज्ञापन

ट्रंप की प्रेस सचिव ने शेयर की अपनी बेटी के साथ तस्वीर, ईरान ने कहा-जरा उन 168 स्कूली बच्चों के बारे में भी सोचना

Iran US War: लेविट को बधाई देते हुए आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बेहद कड़ा संदेश पोस्ट किया. ईरान ने लिखा, "आपको बहुत-बहुत बधाई. बच्चे मासूम और प्यारे होते हैं.

ट्रंप की प्रेस सचिव ने शेयर की अपनी बेटी के साथ तस्वीर, ईरान ने कहा-जरा उन 168 स्कूली बच्चों के बारे में भी सोचना
@karolineleavitt/X

ईरान ने व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट को उनकी बेटी के जन्म पर बधाई दी है. लेविट ने गुरुवार (7 मई 2026) को बताया था कि वह मां बन गई हैं और बेटी को जन्म को दिया है.

लेविट को बधाई देते हुए आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बेहद कड़ा संदेश पोस्ट किया. ईरान ने लिखा, "आपको बहुत-बहुत बधाई. बच्चे मासूम और प्यारे होते हैं. लेकिन वे 168 बच्चे भी बच्चे ही थे जिन्हें आपके बॉस (अमेरिकी राष्ट्रपति) ने मीनाब के स्कूल में मार डाला और आपने उस हमले को जायज ठहराया था. जब आप अपने बच्चे को चूमती हैं, तो उन बच्चों की माताओं के बारे में भी जरूर सोचिएगा."

ईरान का यह बयान उस गहरे जख्म की ओर इशारा करता है जो इसी साल फरवरी में लगा था. ईरानी स्टेट मीडिया IRIB के अनुसार, 28 फरवरी को ईरान के मीनाब में एक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमले में 73 लड़के और 47 लड़कियों की मौत हो गई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @iraninyerevan/X

कैरोलिन लेविट ने किया था बचाव?

इस घटना के बाद मार्च की शुरुआत में कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अमेरिका का बचाव किया था. उन्होंने साफ कहा था, "अमेरिका नागरिकों को निशाना नहीं बनाता." 

कैरोलिन लेविट ने तब यह भी कहा था कि युद्ध विभाग मामले की जांच कर रहा है, लेकिन नागरिकों और बच्चों को निशाना बनाना ईरान का काम है, अमेरिका का नहीं है.

लेविट ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?

कैरोलिन लेविट ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह 1 मई को मां बनीं हैं. उन्होंने अपनी नवजात बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "1 मई को, विवियाना उर्फ 'विवि' हमारे परिवार में शामिल हुई. वह एकदम हेल्दी है और उसका बड़ा भाई अपनी नई छोटी बहन के साथ खुशी-खुशी जिंदगी में ढल रहा है. हम अपने खुशमिजाज न्यूबॉर्न बबल में हर पल का मजा ले रहे हैं. मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान दुआओं के लिए संपर्क करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया."

यह भी पढ़ें: तो ईरान का इनरिच्ड यूरेनियम रूस जाएगा, पुतिन ने दे दिया है बड़ा ऑफर; अब ट्रंप क्या करेंगे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran US War, Karoline Leavitt, Minab School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com