विज्ञापन

बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन में भारतीय प्रोटोकॉल ऑफिसर का मिला शव, जांच जारी

प्रोटोकॉल अफसर की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज (CMC) हॉस्पिटल के मुर्दाघर में भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन में भारतीय प्रोटोकॉल ऑफिसर का मिला शव, जांच जारी
भारतीय प्रोटोकॉल अफसर का शव बांग्लादेश के चटगांव में स्थित असिस्टेंट भारतीय हाई कमीशन में मिला है. ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

बांग्लादेश के चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में इंडियन सिक्योरिटी गार्ड/प्रोटोकॉल ऑफिसर का शव मिला है. पुलिस ने चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन से एक प्रोटोकॉल ऑफिसर की बॉडी बरामद की है. इसके बाद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज (CMC) हॉस्पिटल के मुर्दाघर में भेज दिया गया. मौत की सही वजह अभी साफ नहीं है. पुलिस जांच जारी है.

कौन थे नरेन धर?

मृतक प्रोटोकॉल ऑफिसर का नाम नरेन धर है. चटगांव सिटी पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर अमीनुर राशिद ने कहा, " नरेन धर इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में प्रोटोकॉल ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर गई और सुबह करीब 9:30 बजे उनकी बॉडी बरामद की, जिसके बाद उसे ऑटोप्सी के लिए CMC हॉस्पिटल के मुर्दाघर में भेज दिया गया." 

लेखक के बारे में
img
आदित्य राज कौल
Senior Executive Editor, National Security & Strategic Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Indian High Comission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com