विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2013

भारत ने श्रीलंका के साथ रक्षा वार्ता पर रोक लगाई

श्रीलंका के साथ भारत के संबंधों को लेकर तमिलनाडु के राजनीतिक दलों के विरोध के बीच सरकार ने प्रायद्वीपीय देश के साथ होने वाली वार्षिक रक्षा वार्ता पर फिलहाल रोक लगा दी है । यह वार्ता 25 मार्च से शुरू होने वाली थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: श्रीलंका के साथ भारत के संबंधों को लेकर तमिलनाडु के राजनीतिक दलों के विरोध के बीच सरकार ने प्रायद्वीपीय देश के साथ होने वाली वार्षिक रक्षा वार्ता पर फिलहाल रोक लगा दी है । यह वार्ता 25 मार्च से शुरू होने वाली थी।

सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। वार्ता यहां तीन दिनों तक चलने वाली थी।

एक सूत्र ने कहा, ‘श्रीलंका के साथ वार्षिक रक्षा वार्ता रोक दी गई है।’ उन्होंने कहा कि वार्ता की नई तारीख अभी तय नहीं की गई है।

वार्ता के दौरान दोनों पक्ष रक्षा संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करने वाले थे और भविष्य में होने वाले सैन्य अभ्यास को अंतिम रूप देने वाले थे।

यह निर्णय तब लिया गया है जब तमिलनाडु के राजनीतिक दल श्रीलंका के साथ भारत के संबंधों का विरोध कर रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, श्रीलंका रक्षा वार्ता, India, Defence Secretary-level Talks, Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com