- ईरान और इजरायल के बीच छह दिनों से जारी मिसाइल और ड्रोन हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है
- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों को ईरानी ड्रोन हमलों से बचाव की रणनीति साझा करने की पेशकश की
- यूक्रेन पर शाहेद-टाइप ईरानी ड्रोन से हजारों हमले हो चुके हैं, जिनका मुकाबला यूक्रेन ने विशेष तकनीक से किया है
ईरान और इजरायल में इन दिनों जंग छिड़ी हुई है. छह दिन हो चुके हैं लेकिन इसके थमने के आसार अब तक दिखाई नहीं दे रहे. दोनों की ही तरफ से मिसाइलें और ड्रोन लगातार गिराए जा रहे हैं. इससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है. ईरान भी जवाबी मिसाइलें और ड्रोन खाड़ी देशों पर दागने से पीछे नहीं हट रहा. ईरानी ड्रोन हमलों से कैसे बचा जा सकता है, इस बारे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूरोपीय देशों को बताना चाहते हैं. दरअसल यूक्रेन की इसे लेकर एक्सपर्टीज हैं. यूक्रेन पर भी इसी तरह के ड्रोन दागे जाते रहे हैं. यूक्रेन ने कैसे ईरानी ड्रोन को इंटरसेप्ट किया ये अनुभव जेलेंस्की अमेरिका और इजरायल की मदद कर रहे यूरोपीय सहयोगियों के साथ शेयर करना चाहते हैं. उन्होंने खुद इसकी पेशकश की है.
ये भी पढ़ें- तेहरान से कुवैत तक तबाही, हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ड्रोन हमले, ईरान-इजरायल युद्ध से जुड़े 10 अपडेट | LIVE UPDATES
ईरानी ड्रोन हमलों को इंटरसेप्ट करने की ट्रिक
बता दें कि ईरान पर हमलों को लेकर अमेरिका को नाटो देशों का सहयोग और इज़रायल के हमलों को मिला हुआ है. जब से अमेरिका के यूरोपीय सहयोगी भी इस युद्ध में कूदे हैं, जब से उन पर भी हमले हो रहे हैं. रात में साइप्रस के एक ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर ईरानी में बने ड्रोन से हमला किया गया. अब जेलेंस्की इन सहयोगियों को बताना चाहते हैं कि वे कि तरह से ईरानी ड्रोन से बच सकते हैं.
ज़ेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "हम इस एक्सपीरियंस को शेयर करने और उन देशों की मदद के लिए तैयार हैं, जिन्होंने इस सर्दी और पूरे युद्ध में यूक्रेन की मदद की है."
यूक्रेन ने कैसे मार गिराए ईरानी ड्रोन, अब जेलेंस्की बताएंगे
जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन पर भी शाहेद-टाइप ड्रोन से बार-बार हमले किए गए ऑरिजनल ईरानी वर्जन ड्रोन का इस्तेमाल रूस ने भी उनके खिलाफ खूब किया. जनवरी में, यूक्रेन पर भी ऐसे 4000 से ज्यादा फिक्स विंग सुसाइडल ड्रोन दागे गए थे. ज़ेलेंस्की ने कहा कि मिडिल ईस्ट के हालात से ये तो पता चल रहा है कि मिसाइलों और ड्रोनों से 100 प्रतिशत सुरक्षा कितना मुश्किल काम है. लेकिन यूक्रेन का अनुभव और एक्सपर्टीज अब यूरोप के लिए बढ़िया साबित हो सकता है.
खाड़ी देशों के सहयोगियों की मदद करना चाहते हैं जेलेंस्की
जेलेंस्की के इस सुझाव को ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर ने मान लिया है. उन्होंने कहा कि ईरानी ड्रोनों को मार गिराने में खाड़ी देशों के सहयोगियों की मदद के लिए ब्रिटेन, यूक्रेन के एक्सपर्ट्स को अपने साथ लाएगा. उनके ये कहने के कुछ ही घंटों बाद साइप्रस में ब्रिटेन के सैन्य अड्डे पर ईरान निर्मित ड्रोन से हमला कर दिया गया.
जेलेंस्की के रणनीतिक मामलों के सलाहकार ओलेक्सांद्र कामिशिन ने ब्रिटेन के पीएम को जवाब देते हुए कहा कि ईरानी ड्रोनों के खिलाफ यूक्रेन का ज्यादातर डिफेंस, ड्रोन इंटरसेप्टर सिस्टम से होता है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में 10 से ज्यादा कंपनियां इंटरसेप्टर और काउंटर-ड्रोन सिस्टम को प्रोड्यूस करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं