विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

चीन ने तिब्बत से होकर नेपाल तक जाने वाला हाईवे खोला, जरूरत पड़ी तो सैन्‍य इस्‍तेमाल भी संभव

अब चीन ने दक्षिण एशिया में प्रवेश के लिए तिब्बत से हो कर नेपाल सीमा तक जाने वाला एक रणनीतिक हाईवे खोल दिया है जिसका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है.

Also Read in
चीन ने तिब्बत से होकर नेपाल तक जाने वाला हाईवे खोला, जरूरत पड़ी तो सैन्‍य इस्‍तेमाल भी संभव
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
बीजिंग: पिछले दिनों भूटान के डोकलाम में सड़क निर्माण को लेकर भारत-और चीन के बीच करीब दो महीने तक तनाव बना रहा और दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने रहीं. बाद में दोनों ही देशों ने अपनी अपनी सेना वापस बुला ली तब जाकर विवाद खत्‍म हुआ. अब चीन ने दक्षिण एशिया में प्रवेश के लिए तिब्बत से हो कर नेपाल सीमा तक जाने वाला एक रणनीतिक हाईवे खोल दिया है जिसका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है. मीडिया की एक खबर के अनुसार, इस कदम के बारे में चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बीजिंग दक्षिण एशिया में प्रवेश करने में सक्षम होगा. तिब्बत में शिगेज हवाईअड्डे और शिगेज शहर के मध्य 40.4 किलोमीटर लंबे इस हाईवे को आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को लोगों के लिए खोल दिया गया.

इस राजमार्ग का छोटा भाग इसे नेपाल सीमा से जोड़ता है. यह हाईवे नागरिक और सैन्य उद्देश्य से इस्तेमाल होने वाले हवाईअड्डे और तिब्बत के दूसरे सबसे बड़े शहर के बीच दूरी को आधा घंटा कम करेगा. सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने विशेषज्ञों को उद्धृत करते हुए कहा है कि इससे चीन दक्षिण एशिया में व्यापार और रक्षा के संदर्भ में अपनी पहुंच बढ़ा सकेगा.

यह भी पढ़ें: पीओके की जमीन पर गलियारा बनाएगा चीन-पाक, भारत के ऐतराज को किया नजरअंदाज

भौगोलिक रूप से दक्षिण एशिया तक सड़क या रेल संपर्क का कोई भी विस्तार भारत, भूटान और बांग्लादेश से हो कर जाएगा. चीनी अधिकारियों ने पहले कहा है कि परियोजनाएं व्यवहारिक हैं और अगर नई दिल्ली साथ दे तो भारत तथा चीन के लिए एक व्यापार गलियारा बन सकता है.

VIDEO: डोकलाम से भारत और चीन हटाएंगे सेना

(इनपुट भाषा से...)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Road To Nepal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com