मिस्र की स्वेज नहर में पांच दिनों से फंसे विशालकाय जहाज को हटाने के काम में दो विशेष नौकाएं (जहाजों को खींचने में इस्तेमाल आने वाली शक्तिशाली नौकाएं) लगायी गयीं जबकि मालवाहक कपंनियों ने अपनी नौकाओं को दूसरे मार्ग से भेजा. एशिया और यूरोप के बीच माल लेकर जाने वाला, पनामा के ध्वज वाला एवर गिवेन नामक विशाल जहाज मंगलवार को इस नहर में फंस गया था. तब से अधिकारी जहाज को निकालने तथा जलमार्ग को जाम से मुक्त करने की फिर से कोशिश में जुटे हैं, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी. इस नहर से रोजाना नौ अरब डॉलर का कारोबार होता रहा है. जहाज के फंसने से वैश्विक परिवहन तथा व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ा है जो पहले से ही कोरोना महामारी से प्रभावित है. मैरीन ट्रैफिक डॉट कॉम के सेटेलाईट डाटा के अनुसार डच ध्वज वाली एल्प गार्ड और इतालवी ध्वज वाली कार्लो मैग्नो पहले से ही इस विशालकाय जहाज को हटाने में जुटी नौकाओं की मदद के लिए बुलायी गयीं जो रविवार को वहां पहुंचीं. एवर गिवेन की प्रबंधक कंपनी बर्नहार्ड शूल्ट शिपमैनेजमेंट ने बताया कि ये सारी शक्तिशाली नौकाएं 400 मीटर लंबे एवर गिवेन को हटायेंगी, उधर इस जहाज के नीचे से गाद निकाला जा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नहर प्राधिकरण के एक शीर्ष पायलट ने बताया कि कर्मियों ने रविवार को ऊंची लहर के दौरान इस जहाज को हटाने की योजना बनायी है. उन्होंने कहा, ‘‘ रविवार अहम है. यही अगला कदम तय करेगा जिसमें जहाज से आंशिक रूप से सामान उतारने की भी संभावना है.'' इस बीच, स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख जनरल ओसामा राबेई ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि जांच चल रही है लेकिन उन्होंने मानवीय या तकनीकी खामी की आशंका से इनकार नहीं किया. हालांकि बर्नहार्ड शिपमैनेजमेंट ने कहा कि प्रारंभिक जांच में किसी यांत्रिक गड़बड़ी या ईंजन का विफल होना जहाज की फंसने की वजह के रूप में सामने नहीं आया है. राबेई ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नहर के तल पर जमे कीचड़ को साफ करने से जहाज को बिना उसका माल हटाए निकाला जा सकेगा, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि ‘‘हम मुश्किल स्थिति में है, यह बुरी घटना है.'' यह पूछे जाने पर कि कब तक जहाज को निकाला जा सकेगा, उन्होंने कहा, ‘‘मैं बता नहीं सकता क्योंकि मुझे नहीं पता.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं