- फ्रांस में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत के खिलाफ देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं
- इन प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुईं, जिससे लगभग 1800 लोगों को गिरफ्तार किया गया
- सोशल मीडिया पर दंगों के बीच जॉगिंग करती महिला और कॉफी पीती टूरिस्ट के वीडियो वायरल हो रहे हैं
Viral Video: फ्रांस इस समय दंगों की आग में झुलस रहा है. फ्रांस हिंसक विरोध-प्रदर्शनों से हुए भारी नुकसान से जूझ रहा है. फ्रांस में कई हफ्तों से स्कूली छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था. लेकिन अब स्कूलों की बदहाली के साथ-साथ जीवन-यापन की बढ़ती लागत के खिलाफ शनिवार को देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए. इन प्रदर्शनों में 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन उससे पहले भीड़ ने एक ऐतिहासिक टाउन हॉल को आग के हवाले कर दिया गया और बड़े पैमाने पर लूटपाट हुई. जब फ्रांस में दंगा-फसाद जैसी स्थिति बनी थी, तब वहां से कुछ ऐसे वीडियो भी आ रहे थे जो हैरान करते थे कोई ऐसी स्थिति में इतना निश्चिंत कैसे रह सकता है.
दंगे के वक्त जॉगिंग करती महिला, टूरिस्ट ने अपनी कॉफी नहीं छोड़ी
फ्रांस के शहरों में चल रहे हंगामे के बीच, स्पोर्ट्स वियर पहने एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह जलते हुए बैरिकेड के पास से बिल्कुल बेफिक्र होकर जॉगिंग करती दिख रही है. लोग इसे "इंटरनेट का सबसे डिस्टोपियन फिटनेस वीडियो" बता रहे हैं. डिस्टोपियन मतलब ऐसा बुरा भविष्य जहां दुनिया टूट चुकी हो और जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई हो.
The most dystopian fitness video on the internet just dropped. 🚨💀 Paris is literally burning, protesters are shutting down the streets, and this woman is casually jogging past a burning barricade like it's a treadmill session. She is literally running through thick black smoke because hitting her daily step count is a higher priority than whatever revolution is happening around her. Pure, unfiltered main character syndrome. The absolute disrespect to the entire riot.
— Atulya (@DesiMemesTweets) October 18, 2026
इसी तरह पेरिस में एक महिला टूरिस्ट ने विरोध-प्रदर्शनों के बीच कॉफी पीते हुए एक वीडियो शेयर किया. साथ में इस वीडियो को कैप्शन दिया, "उन्होंने मुझे सिर्फ एक हफ्ते का शेंगेन वीजा दिया है."
Protestoların devam ettiği Paris'teki bir turist: 'Bana sadece bir haftalık vize verdiler' https://t.co/FPiLzInTeh
— Haberin Var Mı? (@HVMHaber) October 18, 2026
यह तो ऑस्कर लेबल की शूटिंग है
एक वीडियो और तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दंगे-फसाद के बीच एक युवक कैमरा लेकर शॉपिंग कार्ट पर बैठा हुआ शूटिंग कर रहा है और दूसरा युवक उसे धक्का देकर घुमा रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म की एकदम प्रोफेशनल शूटिंग हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो तो ऑस्कर में जरूर आएगा.
Il suo video sarà agli Oscar 🏆 -Miglior film straniero, indubbiamente 🤭👇🏼 #Paris #18octobre https://t.co/myZB981jdf
— Silvio Bertoldi (@SilviusBerthold) October 19, 2026
कैसे हैं फ्रांस के हालात
फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने रविवार को कहा कि लगभग 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अब इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है, ताकि उन्हें न्याय के दायरे में लाया जा सके. पेरिस में पुलिस के अनुसार रिकॉर्ड 855 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यहां अब सड़कों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा बाइक, कूड़ेदान और अन्य चीजों से बनाए गए बैरिकेड्स के जले हुए अवशेष बिखरे पड़े थे. कई सड़कों पर दुकानों की टूटी हुई खिड़कियां और जलाई गई कारों के अवशेष देखे जा सकते हैं.
पेरिस की डिप्टी मेयर लामिया अल आराजे ने कहा कि राजधानी में हिंसा का ऐसा स्तर देखने को मिला, जो मुझे लगता है कि हमने पहले कभी नहीं देखा था. पेरिस और मार्सिले, बोर्डो, नीस और स्ट्रासबर्ग सहित कई अन्य शहरों में, प्रदर्शनों के दौरान नकाबपोश युवाओं ने कई दुकानों में लूटपाट की. ये प्रदर्शन बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के खिलाफ किए गए थे.
दंगों के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज के इस्तीफे के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं