विज्ञापन

Fly Dubai के कट्टरपंथी पायलट को ओमान और मोरक्को में किया गया प्रतिबंधित, फिर दुबई में नौकरी कैसे मिल गई?

जांच में सामने आया है कि ओमान के नागरिक बताए जा रहे हमाम अल हम्मामी को 2025 में ओमान एयर ने कथित तौर पर चरमपंथी ऑनलाइन सामग्री के प्रति उसकी असामान्य दिलचस्पी और विचारों को लेकर ग्राउंड कर दिया था. इसके बाद वह मोरक्को के कासाब्लांका पहुंचा, जहां उसने रॉयल एयर मोरोक के साथ ट्रेनिंग ली.

Fly Dubai के कट्टरपंथी पायलट को ओमान और मोरक्को में किया गया प्रतिबंधित, फिर दुबई में नौकरी कैसे मिल गई?
कट्टरपंथी पायलट ने इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाइट में उसने कथित तौर पर विमान को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश की.
NDTV

फ्लाईदुबई दुबई की फ्लाइट में चाकूबाजी करने वाले पायलट को चरमपंथी झुकावों की वजह से पहले ओमान और फिर मोरक्को में उड़ान भरने से रोक दिया गया था. लेखिन इसके बावजूद आखिरकार उसे दुबई की एक एयरलाइन में को-पायलट बना दिया गया. लेकिन कुछ ही महीनों बाद उसने ऐसी हरकत कर दी, जिसने 174 से ज्यादा यात्रियों की जान खतरे में डाल दी.

इस कट्टरपंथी पायलट ने इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाइट में उसने कथित तौर पर विमान को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश की, लेकिन भारतीय पायलट स्मित मछार की बहादुरी और यात्रियों की सूझबूझ ने किसी बड़ी अनहोनी से बचा लिया.

कट्टरपंथी पायलट का भेद खुल गई, फिर भी कैसे मिल गई नौकरी?

जांच में सामने आया है कि ओमान के नागरिक बताए जा रहे हमाम अल हम्मामी को 2025 में ओमान एयर ने कथित तौर पर चरमपंथी ऑनलाइन सामग्री के प्रति उसकी असामान्य दिलचस्पी और विचारों को लेकर ग्राउंड कर दिया था. इसके बाद वह मोरक्को के कासाब्लांका पहुंचा, जहां उसने रॉयल एयर मोरोक के साथ ट्रेनिंग ली.

हालांकि, तीन महीने की थ्योरी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जनवरी 2026 में उसे वहां भी कॉकपिट में जाने की अनुमति नहीं दी गई और उसकी नियुक्ति रोक दी गई.

इसके बावजूद फरवरी 2026 में फ्लाईदुबई ने उसे को-पायलट के तौर पर नियुक्त कर लिया. अब यह सवाल उठ रहा है कि जब दो अलग-अलग देशों में उसके बारे में गंभीर चिंताएं सामने आ चुकी थीं, तब वह एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन में नौकरी पाने में कैसे सफल हो गया. इस मामले को सुरक्षा जांच और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन की बड़ी चूक माना जा रहा है.

आखिर हमामी का मकसद क्या था?

बताया जा रहा है कि 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के दौरान हम्मामी ने अचानक कॉकपिट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. उसका कथित मकसद विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेना था. 

हमले में कैप्टन मछार के सिर में गंभीर चोटें आईं, उनकी सिर में फ्रैक्चर हुआ और उन्हें धुंधला दिखाई देने लगा. इसके बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया. कॉकपिट में हुई इस जंग के दौरान विमान अचानक नीचे की ओर गोता लगाने लगा और इमरजेंसी सिग्नल भी भेजे गए.

स्थिति तब नियंत्रण में आई जब यात्रियों ने भी हस्तक्षेप किया और हमलावर को काबू करने में मदद की. विमान में मौजूद दो प्रशिक्षित पायलट यात्रियों ने आगे आकर जिम्मेदारी संभाली. आखिरकार विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के एक सैन्य और नागरिक हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां हम्मामी को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: फ्लाईदुबई हाईजैक की कोशिश से उठे सवाल, क्या सीरिया से उठी चिंगारी ओमान तक पहुंच गई है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fly Dubai, Hamam Al Hammami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com