- पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित ने फ्लाईदुबई प्लेन हाईजैक की घटना पर कॉमेडी फिल्म बनाने का आईडिया दिया
- बासित ने कहा कि यह घटना सो कॉल्ड आतंकवादी कार्रवाई में अधिक हास्यास्पद लगती है और फिल्म का विषय हो सकती है
- बासित ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया जैसे सीएनएन भी इजरायल की थ्योरी और भारत की बातों को चुनौती दे रहे हैं
फ्लाईदुबई प्लैन क्रैश को कोशिश करने की घटना ने पूरी दुनिया को दहला रखा है. पूरी दुनिया इसकी तुलना अमेरिका पर हुए 9/11 घटना से कर रही है. मगर पाकिस्तान के एक पूर्व डिप्लोमैट को ये घटना कॉमेडी फिल्म लग रही है. साथ ही वो लगातार बोलते हुए ऐसे हंस रहे थे जैसे वो चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. ये डिप्लोमैट कोई और नहीं भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर मतलब राजदूत रहे अब्दुल बासित हैं.

पाकिस्तानी एंकर सवाल पूछती हुई.
बासित 2014 से 2017 तक भारत में राजदूत रहे थे. अब्दुल बासित पाकिस्तानी न्यूज चैनल एबीएन न्यूज पर एक्सपर्ट बनकर आए थे. चैनल की एंकर ने सवाल किया-बासित साहब, फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्या वाकई हाईजैक करने की कोशिश की गई या मामलात कुछ और ही हैं?

ये सवाल सुनते ही बासित बड़े ही मनमोहक अंदाज में मुस्कुराते हैं. फिर कहते हैं... ओफ्फ, ये भी बड़ा जबरदस्त ही... फिर चंद सेकेंड की चुप्पी के बाद कहते हैं, इसपर तो एक फिल्म बननी चाहिए क्योंकि... मगर इस बार अब्दुल बासित की हंसी छूट जाती है, फिर जैसे-तैसे अपनी हंसी को थामकर कहते हैं, क्योंकि जो वाक्ये हुए हैं सो कॉल्ड टेररिस्ट एक्शन में तो इस पर एक फिल्म तो बनती है. और वो शायद कॉमेडी फिल्म होगी, मेरे ख्याल में. क्योंकि वाकई इसमें कॉमेडी ज्यादा है.

इसके साथ ही बासित बात को जुबानी बैलेंस करते हुए कहते हैं, थैंक गॉड इसमें ट्रैजडी नहीं हुई लेकिन ये सारी जो... मगर एक बार फिर बासित की हंसी छूट जाती है, फिर खुद को कंट्रोल कर कहते हैं, जिस तरीके से इसको इजरायल ने पेश किया, इंडिया पेश किए जा रहा है तो वो कॉमेडी ज्यादा लगता है. यहां तक की जो बड़े-बड़े चैनल्स हैं सीएनएन वगैरह, वो भी अब दबे-दबे अल्फाज में वो जो इजरायल की थ्योरी है और जो इंडिया से बातें हो रही हैं उसको चैलेंज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें-
स्मित मच्छार और पीएम मोदी को इजरायल ने जो सम्मान देने की घोषणा की, वो क्यों है बेहद 'खास'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं