- बांग्लादेश की नेशनलिस्ट पार्टी BNP ने चुनाव में बहुमत हासिल कर लगभग दो दशक बाद सत्ता में वापसी की है
- BNP के नेता तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना बढ़ गई है और उन्हें पीएम मोदी ने बधाई दी है
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान से बातचीत कर बांग्लादेश चुनाव में उनकी शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बड़ी जीत हासिल करने जा रही है. अब तक के रुझानों में BNP ने बहुमत हासिल कर लिया है. इसके साथ ही खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना भी लगभग तय हो गया है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को इस जीत के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उन्होंने तारिक रहमान से बात कर उन्हें जीत की बधाई दी है.
पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया, 'तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई. मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी. मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन दिया.'
Delighted to speak with Mr. Tarique Rahman. I congratulated him on the remarkable victory in the Bangladesh elections.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
I conveyed my best wishes and support in his endeavour to fulfil the aspirations of the people of Bangladesh.
As two close neighbours with deep-rooted…
पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को पक्का किया.'
सीएम ममता ने भी दी बधाई
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी तारिक रहमान को जीत की बधाई दी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'शुभोनंदन. बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई. सभी को रमजान मुबारक. इस बड़ी जीत के लिए तारिक भाई और उनकी पार्टी को मेरी बधाई. दुआ है, आप सभी अच्छे और खुश रहें.'
My hearty congratulations, shubhonandan, to all my brothers and sisters, all the people, in Bangladesh. My advance Ramazan mubarak to all of them.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) February 13, 2026
For this great victory, my congratulations to my Tarique-Bhai, his party, and all the parties. Pray, you all be well and happy.…
ममता बनर्जी ने उम्मीद जताई कि भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते अच्छे बने रहेंगे. उन्होंने कहा, 'दुआ है कि बांग्लादेश के साथ हमारे रिश्ते हमेशा अच्छे रहें.'
दो दशक बाद BNP की सत्ता में वापसी
BNP लगभग दो दशकों बाद बांग्लादेश की सत्ता में वापसी करने जा रही है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 299 सीटों में से BNP ने अब तक 151 से ज्यादा सीटें जीत ली हैं. उसकी और भी सीटें बढ़ने की उम्मीद है. पाकिस्तान की करीबी माने जाने वाली कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी लगभग 75 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी गई थी. BNP आखिरी बार 2001 से 2006 तक सत्ता में रही थी. तब खालिदा जिया प्रधानमंत्री थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं