विज्ञापन

अमेरिका बोला- ईरान पर ऐसा हमला करेंगे कि दुनिया याद करेगी; रक्षा मंत्री ने बताया ट्रंप का प्लान

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को कहा कि अब हम ईरान के सबसे महत्वपूर्ण और भरोसेमंद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के प्लान पर काम कर रहे हैं. आज की रात ईरान पर सबसे भारी होगी.

अमेरिका बोला- ईरान पर ऐसा हमला करेंगे कि दुनिया याद करेगी; रक्षा मंत्री ने बताया ट्रंप का प्लान

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को 13 दिन हो चुके हैं और जंग अभी जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की कमर तोड़ने की ठान ली है. अब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका अब ईरान के सबसे महत्वपूर्ण मिलिट्री ठिकानों को ध्वस्त करेगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ये हमले ऐसे होंगे, जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखे होंगे. 

ईरान के अहम ठिकानों पर हमले की तैयारी

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को पेंटागन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम ईरान के सबसे महत्वपूर्ण और भरोसेमंद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के प्लान पर काम कर रहे हैं. हमारा मकसद उन्हें नाकाम करने, ध्वस्त करना और पूरी तरह बर्बाद करना है. हम इस सबको इस तरह से अंजाम देंगे, जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा. 

हमलों की चाबी राष्ट्रपति ट्रंप के पास 

रक्षा मंत्री हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता काफी हद तक कमजोर हो चुकी है और अब अमेरिका ईरान पर हमले तेज करने जा रहा है. उन्होंने बताया कि अमेरिका आज ईरान के ऊपर सबसे बड़े हमले करेगा. इन हमलों की चाबी राष्ट्रपति ट्रंप के पास है. वही तय करेंगे कि ये हमले किस तरह, कितनी तेजी से और कब किए जाएं. इस संघर्ष की पूरी कमान उन्हीं के पास है. 

ये भी देखें- ईरान में 165 बच्चियों की मौत पर फंस गया अमेरिका, चीन ने मदद के दांव से घेरा

'ईरान का 90% मिसाइल भंडार खत्म'

पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान का मिसाइल भंडार लगभग 90 फीसदी खत्म हो चुका है. ड्रोन क्षमता में भी 95 पर्सेंट तक की कमी आई है. उसका बचे-खुचे हथियार भी खत्म होने के कगार पर हैं. ईरान की स्थिति ये है कि अब वह अतिरिक्त हथियार बनाने की हालत में नहीं रह गया है. रक्षा मंत्री ने ईरान के सैन्य उत्पादन केंद्रों, रक्षा अनुसंधान केंद्रों और संयंत्रों को फेल (defeated) करार दिया. 

मुजतबा खामेनेई के घायल होने का दावा

ईरानी नेतृत्व को आड़े हाथ लेते हुए पीट हेगसेथ ने कहा कि वहां के नेता अब डरे हुए हैं और जमीन के नीचे छिप गए हैं. उन्होंने ईरानी लीडरशिप की तुलना चूहों से करते हुए कहा कि वो अब केवल छिपने का रास्ता ढूंढ रहे हैं. उन्होंने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के घायल होने का भी दावा किया और एक दिन पहले दिए उनके बयान पर भी सवाल उठाए. 

देखें- मोजैक डिफेंस नीति... जिसकी वजह से US-इजरायल का प्लान हो रहा फेल! कौन है ईरानी सेना का वो कमांडर?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com