विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2017

बिल गेट्स को पीछे छोड़कर अमेजन के जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

फोर्ब्स मैगजीन का अनुमान : अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयरों में आए उछाल की बदौलत वह इस मुकाम पर पहुंचे

बिल गेट्स को पीछे छोड़कर अमेजन के जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी
अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.
  • बेजोस की वित्तीय और गैर वित्तीय संपत्ति का मूल्य 90.5 अरब अमेरिकी डॉलर
  • बिल गेट्स के पास 90 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति
  • मार्क जुकेरबर्ग की संपत्ति करीब 72.9 अरब अमेरिकी डॉलर
न्यूयार्क: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयरों में आए उछाल की बदौलत वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं. फोर्ब्स मैगजीन का यह अनुमान है.

यह भी पढ़ें- अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने ट्विटर पर पूछा- कहां खर्च करूं अपनी अरबों की दौलत?

मैगजीन ने कहा कि बेजोस की वित्तीय और गैर वित्तीय संपत्ति का मूल्य 90.5 अरब अमेरिकी डॉलर है जबकि गेट्स के पास 90 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है. बेजोस के पास अमेजॉन की करीब 17 प्रतिशत इक्विटी है. फोर्ब्स के मुताबिक, गेट्स मार्च में आई पत्रिका की रैकिंग में पिछले चार सालों से सबसे अमीर व्यक्ति थे.

यह भी पढ़ें - वॉरेन बफे को पछाड़कर दुनिया में तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बने अमेजन के जेफ बेजोस

सूची में जगह बनाने वालों में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग भी शामिल हैं जिनकी संपत्ति तकरीबन 72.9 अरब अमेरिकी डॉलर की है. बेजोस की अधिकतर संपत्ति अमेजन में है जबकि वह ब्लू ओरिजिन कंपनी और ‘वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार के मालिक भी हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
एएफपी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeff Bezos, Bill Gates, Jeff Bezos World Richest Man, Forbs Magzine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com