विज्ञापन
This Article is From May 22, 2019

Viral Video में देखिए कैसे 16 सेकेंड में धराशाई हुई 21 माले की बिल्डिंग...

आस-पास वाले लोगों का कहना है कि वो इस धमाके की आवाज के साथ-साथ पैरों की जमीन हिलने जैसा भी महसूस कर सकते थे. इस टावर को उड़ाने के लिए करीब 219 किलो का एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया. 

Also Read in
Viral Video में देखिए कैसे 16 सेकेंड में धराशाई हुई 21 माले की बिल्डिंग...
16 सेकेंड में धराशाई हुई 21 माले की बिल्डिंग...वीडियो हुआ वायरल
पेंसिल्वेनिया:
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक 21 माले के मार्टिन टावर (Martin Tower) को उड़ा दिया गया. इस बिल्डिंग को सिर्फ 16 सेकेंड में धराशाई कर दिया गया. ये टावर कभी बेथलहेम स्टील (Bethlehem Steel) का हेडक्वाटर हुआ करता था. लेकिन अब इस बिल्डिंग को खाली करवा कर इसमें डायनामाइट लगाकर खत्म कर दिया गया. ये एतिहासिक बिल्डिंग करीब 1 करोड़ 60 लाख किलोग्राम स्टील से बनी थी, जिसे ध्वस्त कर दिया गया.

देखें बेडरूम सिनेमा की Photos, लेटकर एंजॉय करें मूवी के साथ खाना भी, जानिए Ticket की कीमत

CBS न्यूज़ के मुताबिक, लेहाई वैली (Lehigh Valley)पर बनी इस बिल्डिंग का धमाका बहुत जोरदार था. आस-पास वाले लोगों का कहना है कि वो इस धमाके की आवाज के साथ-साथ पैरों की जमीन हिलने जैसा भी महसूस कर सकते थे. इस टावर को उड़ाने के लिए करीब 219 किलो का एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया. 

वीडियो स्टिंग से सरकार में मची उथल-पुथल, पार्टी के सभी मंत्रियों ने एक साथ दिया इस्तीफा

BBC के मुताबिक 21 फ्लोर की इस बिल्डिंग को 1972 में बनाया गया, लेकिन ये पिछले 12 सालों से खाली पड़ी हुई थी. इसकी वजह थी अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी स्टीलमेकर कंपनी बेथलहेम स्टील (Bethlehem Steel) का बिज़नेस में कमी आना.

मार्टिन टावर (Martin Tower) के नए मालिक ने इस जगह के लिए नया बिज़नेस मॉडल बनाया और फिर इसे ध्वस्त किया. 

16 सेकेंड में 21 फ्लोर की बिल्डिंग को उड़ा देने का ये वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

VIDEO: गुरुग्राम में चार मंजिला इमारत गिरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Martin Tower, Martin Tower Video, Building Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com