राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा से बड़े हादसे की खबर आई है. शाहदरा में विवेक विहार के ज्वाला नगर में एक पुराना मकान ढह गया. इससे बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, मकान के मलबे में 7-8 लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं. बिल्डिंग गिरने के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.
Watch | दिल्ली के शाहदरा में गिरी बिल्डिंग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका '11 की बात' @RajputAditi के साथ #AditiRajputNDTV #Delhi #Breaking #Shahdara #BuildingCollapse https://t.co/xbB5ydDsUP
— NDTV India (@ndtvindia) November 17, 2026
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज्वाला नगर इलाके में एक पुराना मकान ढह गया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और 7-8 लोगों को रेस्क्यू किया गया. इस हादसे में तीन महीने के एक बच्चे की जान चली गई.
#WATCH | Delhi | An old house collapsed in the Jwala Nagar area, under the jurisdiction of the Vivek Vihar police station in the Shahdara district, today. Teams from the Fire Department and Delhi Police, and ambulance services rushed to the site and rescued 7-8 people. A three-month-old child has lost his life in the incident North MCD Chairman Pankaj Luthra says, " This was a 40- 50-year-old building. A three-month-old child died in the incident."
— ANI (@ANI) November 17, 2026
नॉर्थ एमसीडी के चेयरमैन पंकज लूथरा ने बताया, "यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी. इस घटना में तीन महीने के एक बच्चे की मौत हो गई."
हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मलबे के नीचे कितने लोग दबे हैं.
यह भी पढ़ें | दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, छठ पूजा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से, मथुरा रोड, शेरशाह, DND तक जाम की आशंका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं