सुष्मिता सेन ने हिट वेब सीरीज आर्या के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. सोमवार को सुष्मिता ने नए सीज़न में अपने लुक की झलक देने के लिए एक वीडियो साझा किया. टीजर में वह अपनी पिस्टल लोड करते हुए और स्टाइल में सिगार पीते हुए नजर आ रही हैं. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, सुष्मिता ने कहा, "आर्या मेरे नाम का पर्याय है. मैं पूरे दो सीज़न के लिए आर्या के रूप में रही हूं और दर्शकों से मिले प्यार ने मुझे और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया है. आर्या सीजन 3 के सेट पर घर जैसा महसूस होता. आर्या को बनाने और हर सीजन के साथ इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के विजन के लिए मैं डिज्नी+ हॉटस्टार, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया की पूरी टीम का आभारी हूं."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आर्या को राम माधवानी ने बनाया है. तीसरे सीजन के को लेकर राम ने साझा किया, "आर्या के सीज़न 3 को शुरू करना मेरी टीम के लिए बहुत खास है. मैं अपने दर्शकों का आभारी हूं जिन्होंने सीरीज को इतना प्यार दिया. विशेष रूप से सुष्मिता सेन, जो आर्या के रोल में इसे लोगों के दिलों में इतना यादगार बना देती हैं. सीज़न 1 के साथ अंतर्राष्ट्रीय एमी के लिए एमी नामांकित होने से लेकर सीज़न 2 के लिए इतना प्यार और पुरस्कार प्राप्त करने तक , यह एक शानदार सफर रहा है...आ रहा है धमाकेदार सीजन 3."
बता दें कि सुष्मिता ने जून 2020 में आर्या के साथ एक रोमांचक वापसी की है. सीरीज में वह दमदार रोल में हैं. जो अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए सीमाओं से परे जाती है. पहले सीज़न को अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा' सीरीज के लिए नामांकित किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं