विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2022

Filmfare OTT Awards 2022: बेस्ट एक्टर रहे अभिषेक बच्चन तो इन सितारों ने भी मारी बाजी, देखें विनर्स की लिस्ट

Filmfare OTT Awards 2022: बेस्ट एक्टर का अवार्ड जहां अभिषेक बच्चन को मिला, तो बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का खिताब जिम सर्भ ले गए

Filmfare OTT Awards 2022: बेस्ट एक्टर रहे अभिषेक बच्चन तो इन सितारों ने भी मारी बाजी, देखें विनर्स की लिस्ट
Filmfare OTT Awards 2022: यहां देखें विनर्स लिस्ट
नई दिल्ली:

Filmfare OTT Awards 2022: भारत में पिछले कुछ सालों में ओटीटी का क्रेज काफी बढ़ा है. इस कड़ी में बुधवार शाम को फिल्मफेयर ने ओटीटी अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन किया. इस अवार्ड सेरेमनी में जहां वेब सीरीज के जाने-माने सितारों से शाम चमक उठी, वहीं बॉलीवुड के कुछ दिग्गज सितारे भी स्टार नाइट की रौनक बढ़ाते हुए दिखे. बेस्ट एक्टर का अवार्ड जहां अभिषेक बच्चन को मिला, तो बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का खिताब जिम सर्भ ले गए. वहीं, नीना गुप्ता को 'पंचायत सीजन 2' में बेहतरीन अदाकारा और एक्टर जितेन्द्र कुमार को भी अवार्ड से नवाजा गया. साक्षी तंवर भी 'माई' के लिए एक अवार्ड अपने नाम ले गईं.

‘रॉकेट बॉयज', ‘गुल्लक 3', ‘दसवीं' जैसी वेब सीरीज और फिल्मों के लिए एक्टर्स को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स मिले. राकेट बॉयज के नाम कई अवार्ड्स आए. सीरीज को बेस्ट ओरिजनल, स्क्रीनप्ले, कॉस्ट्यूम, प्रोडक्शन समेत कई कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया. इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को 'लूप लपेटा' के लिए भी अवार्ड मिला.

देखें फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 विनर्स की लिस्ट:

बेस्ट फिल्म, वेब ऑरिजनल- दसवीं

बेस्ट एक्टर, वेब ऑरिजनल फिल्म- अभिषेक बच्चन (दसवीं)

बेस्ट एक्ट्रेस, वेब ऑरिजनल फिल्म- तापसी पन्नू (लूप लपेटा)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, वेब ऑरिजनल फिल्म- अनिल कपूर (थार)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, वेब ऑरिजनल फिल्म- मीता वशिष्ठ (छोरी)

बेस्ट सीरीज- रॉकेट बॉयज

बेस्ट सीरीज क्रिटिक्स- टब्बर

बेस्ट डायरेक्टर सीरीज- अभय पन्नू (रॉकेट बॉयज)

बेस्ट डायरेक्टर सीरीज क्रिटिक्स- अजीतपाल सिंह (टब्बर)

बेस्ट एक्टर सीरीज- पवन मल्होत्रा (टब्बर)

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (मेल)- जिम सर्भ (रॉकेट बॉयज)

बेस्ट एक्ट्रेस सीरीज- रवीना टंडन (आरण्यक)

बेस्ट एक्ट्रेस, ड्रामा, क्रिटिक्स- साक्षी तंवर (माई)

बेस्ट एक्टर, कॉमेडी सीरीज- जमील खान (गुल्लक सीजन 3)

बेस्ट एक्टर, कॉमेडी, क्रिटिक्स- जितेंद्र कुमार (पंचायत सीजन 2)

बेस्ट एक्ट्रेस, कॉमेडी- गीतांजलि कुलकर्णी (गुल्लक सीजन 3)

बेस्ट एक्ट्रेस कॉमेडी क्रिटिक्स- मिथिला पालकर (लिटिल थिंग्स सीजन 4)

बेस्ट एक्टर ड्रामा सीरीज- गगन अरोड़ा (टब्बर)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज- सुप्रिया पाठक कपूर (टब्बर)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, कॉमेडी सीरीज- रघुबीर यादव (पंचायत सीजन 2)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, कॉमेडी सीरीज- नीना गुप्ता (पंचायत सीजन 2)

बेस्ट कॉमेडी सीरीज स्पेशल- गुल्लक सीजन 3

बेस्ट नॉन-फिक्शन ओरिजिनल, सीरीज/स्पेशल- हाउस ऑफ सीक्रेट्स बुराड़ी डेथ्स


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Filmfare OTT Awards 2022, Filmfare OTT Awards 2022 Winners List, Abhishek Bachchan, Jitendra Kumar, Neena Gupta, Gullak 3, Panchayat 2, दसवीं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com