BJP victory West Bengal: बंगाल में बदल गया इतिहास, अपने गढ़ में भी हार गईं ममता बनर्जी

Bharat Ki Baat Batata Hoon | Syed Suhail | Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों ने सियासत की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार ने सभी को चौंका दिया है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ी राजनीतिक कामयाबी हासिल की है. यह हार ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है.
बंगाल की कई हॉट सीटों पर बड़े दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि कुछ ऐसे चेहरे भी जीते हैं जिनसे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा रही थी. बहरामपुर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को हार मिली है. वहीं मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने दो सीटों रेजीनगर और नौदा से जीत दर्ज की है. पानीहाटी सीट से अभया की मां रत्ना देवनाथ ने जीत हासिल की है, जबकि आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी उम्मीदवार को शिकस्त दी है.
कोलकाता पोर्ट सीट पर टीएमसी के फिरहाद हकीम ने बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की है. इन नतीजों के बाद बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है और कई जगह कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते नजर आए. शुभेंदु अधिकारी की इस जीत को ममता बनर्जी के खिलाफ बड़ी राजनीतिक लड़ाई में निर्णायक माना जा रहा है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी की हार के पीछे 15 साल की सत्ता विरोधी लहर, भ्रष्टाचार के आरोप, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महिलाओं के बीच भरोसे में आई कमी जैसे कई बड़े कारण रहे हैं. वहीं बीजेपी की जीत के पीछे मजबूत चुनावी रणनीति, व्यापक प्रचार, संगठन की ताकत और वोटों का ध्रुवीकरण अहम वजह बना है.
इस वीडियो में देखिए कौन‑कौन से दिग्गज जीते, कौन हारे, किन सीटों पर उलटफेर हुआ और आखिर क्यों बंगाल चुनाव के नतीजों को ऐतिहासिक माना जा रहा है. पूरी राजनीतिक तस्वीर और हर बड़ा अपडेट जानने के लिए वीडियो देखें.

संबंधित वीडियो