अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची नगर निगम टीम, भतीजे को अंधेरे में छाते लेकर क्यों निकलना पड़ा?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ TMC के 'बाहुबली' नेता जहांगीर उर्फ 'पुष्पा' की सरेआम परेड पर हंगामा मचा है, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चौतरफा मुश्किलों में घिर गए हैं.  TMC नेता जहांगीर 'पुष्पा' को कमर में रस्सी बांधकर, नंगे पैर घुमाने और उठक-बैठक कराने पर क्यों बवाल हो गया है? उसके समर्थक सड़कों पर क्यों उतरे और पुलिस को लाठीचार्ज क्यों करना पड़ा? अभिषेक बनर्जी के घर पर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की टीम क्यों पहुंची? क्या उनका घर अवैध तरीके से बना है? अभिषेक बनर्जी के काफिले के सामने 'चोर-चोर' के नारे क्यों लगे? रात के अंधेरे में उन्हें छाते की आड़ में क्यों निकलना पड़ा? अभिषेक बनर्जी से CID और ED की पूछताछ में क्या चल रहा है? भवानीपुर हार पर कोर्ट में ममता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट की हार को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट क्यों पहुंच गई हैं? उन्होंने नतीजों पर क्या गंभीर आरोप लगाए हैं?