Syed Suhail | Bengal Election Results:पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के करीबी और PA चंद्रनाथ रथ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है. CCTV में दिखा कि बाइक सवार हमलावरों ने स्कॉर्पियो गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. शक है कि निशाना खुद शुभेंदु अधिकारी थे, लेकिन उनके PA इस हमले में मारे गए. घटना के बाद सियासत गरमा गई है और पूरे बंगाल में विरोध और हिंसा की तस्वीरें सामने आ रही हैं. जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं और साजिश के हर एंगल को खंगाला जा रहा है.