15 महीनों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद कमलनाथ ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. इधर बीजेपी ने पूरे मामले पर कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता भी जानती है कि 15 महीने में हमारा प्रदेश तबाह हो गया है.