मुजफ्फरनगर दंगों के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ था कि एक पूर्व विधायक को रातों-रात दूसरी जेल में शिफ्ट करना पड़ा? भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उन पर फर्जी मुकदमे लगाए गए और उनकी हत्या की साजिश तक रची गई थी. संगीत सोम के मुताबिक, उन्हें मुजफ्फरनगर जेल से अचानक उरई जेल भेज दिया गया, जहां पूरी जेल खाली कराकर उन्हें अकेले रखा गया. उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि उनकी जान को खतरा है. अब उनके इन आरोपों ने यूपी की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है.