यूपी में विधान परिषद चुनाव के बीच पोस्टर वार छिड़ गया है. इन पोस्टरों में किसी का नाम नहीं लिखा है. समाजवादी पार्टी और BJP के खिलाफ बिना नाम वाले पोस्टर लगे हैं. समाजवादी पार्टी ने लिखा- 2027 में अधूरे काम पूरा करने का वादा, BJP समर्थक पोस्टरों में लिखा सपा का क्या भरोसा. दंगा इफ्तार बिरयानी सपा राज की असल कहानी. ये पोस्टर 15 जिलों में रातों-रात लगाए जाते हैं, सुबह वीडियो बनते हैं, दोपहर तक प्रशासन हटा देता है, लेकिन मीडिया-सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.