UP में MLC चुनाव के दौरान हंगामा, कई जिलों में BJP-SP कार्यकर्ता भिड़े, अखिलेश ने लगाया बूथ लूट का आरोप

  • 8:28
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव के दौरान कई जिलों में समाजवादी पार्टी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा-मारपीट की तस्वीरें सामने आ रही हैं. 11 MLC सीटों पर वोटिंग जारी है. मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के मतदान केंद्र पर पहुंचने पर SP ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया. DAV कॉलेज में स्नातक चुनाव के दौरान एजेंट कार्ड को लेकर BJP-SP समर्थकों में भिड़ंत, मारपीट हुई. गोरखपुर में SP प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी और बीजेपी समर्थकों के बीच देवी कॉलेज में शिक्षक MLC चुनाव के दौरान नोकझोंक हुई. फतेहपुर में मतदान के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता हाथापाई पर उतर आए, SP ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया. बाराबंकी में बूथ लगाने को लेकर मतदान से पहले ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. अलीगढ़ में फर्जी एजेंट का आरोप लगा.

संबंधित वीडियो