सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऊपर धुंध छा गई. साथ ही, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई. इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली को जिम्मेदार बताया है. शनिवार को उन्होंने कहा था कि पड़ोसी राज्यों में पराली के जलने से निकलने वाला धुआं दिल्ली पहुंचने लगा है और हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है. उन्होंने कहा, ‘‘व्यापक रूप से यह बात सामने आयी है कि दिल्ली में आने वाला धुआं हरियाणा के करनाल में पराली जलने के कारण आता है.''