लाखों गाड़ियां बैन, पेट्रोल-डीजल बंद! दिल्‍ली-NCR में आज से बड़े बदलाव

  • 5:30
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026

दिल्ली-NCR वालों की मुश्किलें आज से बढ़ सकती हैं. 1 नवंबर से कई नए नियम लागू हो रहे हैं. जरा सी अनदेखी जेब पर भारी पड़ सकती है. दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए विंटर एक्शन प्लान के तहत 1 नवंबर से 31 जनवरी तक कई पाबंदियां लगाई गई हैं.  BS6 से नीचे वाले बाहरी वाहनों पर बैन लगा दिया गया है. सिर्फ BS6, इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी. BS3 पेट्रोल, BS4 डीजल या पुराने वाहन जो दूसरे राज्यों से आ रहे हैं, उन्हें एंट्री नहीं मिल पाएगी. हालांकि, इमरजेंसी वाहनों को छूट दी जाएगी. अगर नियमों को तोड़ अगर जबरदस्ती घुसे तो 20,000 रुपये का चालान देना होगा. करीब 8 लाख बाहरी वाहन प्रभावित होंगे. दिल्ली के 500 पेट्रोल पंपों पर 1 नवंबर से No PUC No Fuel नीति भी लागू कर दी गई है. NPR कैमरे नंबर प्लेट स्कैन करेंगे, डेटाबेस से चेक करेंगे, अगर PUC वैध नहीं तो पेट्रोल-डीजल-CNG देने से मना कर देंगे. PUC ना होने पर 10,000 रुपये का अलग चालान.

संबंधित वीडियो