महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख के नागपुर के घर ईडी की तलाशी चल रही है. पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के उगाही के आरोपों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.ED का सर्च ऑपरेशन नागपुर में ED की मुंबई यूनिट ने चलाया है.बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में CBI ने भी महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.