यूपी में विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों पर मुकाबला है, जहां कुल 14,81,000 मतदाता पंजीकृत हैं और यहां 152 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं. 72 जिलों में करीब 200 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है. बीजेपी और सपा के बीच यहां सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जैसा प्रचार इन चुनाव के लिए किया है. सीएम योगी ने 7 जगह सभाएं की, मंत्रियों-नेताओं की ड्यूटी लगी. हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश ज्यादा कैंपेन में नहीं गए. अगर समाजवादी पार्टी जीती तो ईवीएम vs बैलेट नैरेटिव सेट करेगी कि बैलेट से ईमानदार चुनाव होता है. बीजेपी जीती तो दिखाएगी 10 साल बाद भी एंटी इनकंबेंसी नहीं, पढ़े-लिखे शिक्षक-स्नातक वर्ग में नाराजगी नहीं है.