47 बरस पहले 1969 में पहली बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने करुणानिधि। अन्ना दुरई के निधन के बाद डीएमके की राजनीतिक विरासत को उन्होंने मज़बूती से संभाला। तब से अब तक पांच बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। केंद्र में संयुक्त मोर्चा, एनडीए और यूपीए सबके साथ सरकार में उनकी पार्टी शामिल रही।