आर्मी चीफ धीरज सेठ ने NDTV के खास डिफेंस समिट में कहा कि भविष्य में युद्ध का मतलब पुराने हथियारों को बदलना नहीं, बल्कि उन्हें नई टेक्नोलॉजी से अपग्रेड करना होगा. जमीन पर जीत ही युद्ध के इलाके का 'एकमात्र निर्विवाद पैमाना' है. उन्होंने कहा, "एक सच्चाई जो कभी नहीं बदलती, सफलता के लिए जमीन हमेशा एकमात्र ठोस और उपयोगी कारक रहेगी. जीत को हमेशा इलाके के संदर्भ में मापा गया है, मापा जाता है और मापा जाएगा. और उस इलाके पर कब्जा, उसे सुरक्षित और उसकी रक्षा केवल सेना ही करेगी."