आज के इस खास एपिसोड में हम दिन की दो सबसे बड़ी और धमाकेदार खबरों का पूरा इनसाइड एनालिसिस कर रहे हैं. पहली खबर कर्नाटक के सियासी गलियारों से है जहां एक बड़ा 'पावर शिफ्ट' देखने को मिल रहा है, और दूसरी खबर भोपाल से है जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है.
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन - डीके शिवकुमार होंगे नए 'बॉस'
कर्नाटक में आखिरकार वो हो गया जिसका लंबे समय से इंतजार था. सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है और अब राज्य की कमान कांग्रेस के 'संकटमोचक' और देश के सबसे अमीर नेताओं में शुमार डीके शिवकुमार संभालने जा रहे हैं. ब्रेकफास्ट मीटिंग से लेकर डीके शिवकुमार के पैर छूने तक की तस्वीरों ने साफ कर दिया है कि सत्ता का हस्तांतरण हो रहा है.
लेकिन क्या पिक्चर इतनी साफ है?
दो सुपर बॉस? क्या सिद्धारमैया कुर्सी छोड़ने के बाद भी पर्दे के पीछे से सरकार चलाएंगे?
बेटे के लिए फील्डिंग: क्या सिद्धारमैया ने कुर्सी छोड़ने के बदले अपने बेटे के लिए डिप्टी सीएम का पद मांगा है?
कांग्रेस का इतिहास: राजस्थान, मध्य प्रदेश, और पंजाब की तरह क्या कर्नाटक में भी गुटबाजी कांग्रेस को ले डूबेगी? बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने भी एक ओबीसी सीएम को हटाने पर कांग्रेस पर कड़ा निशाना साधा है.
खबर 2: ट्विशा डेथ केस - पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
दूसरी बड़ी खबर में भोपाल से बड़ा अपडेट है. बहु ट्विशा की मौत के मामले में सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने भोपाल स्थित उनके घर पर करीब 7 घंटे तक पूछताछ की.
सबूत मिटाने और जांच को भटकाने के गंभीर आरोप.
हाई कोर्ट पहले ही अग्रिम जमानत खारिज कर चुका था और शरीर पर मिले 7 चोट के निशानों पर गंभीर सवाल उठाए थे.
हैरानी की बात: जब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, तब भी पूर्व जज आराम से अपने कुत्तों को खाना खिलाती नजर आईं.
इन दोनों ही खबरों के हर पहलू और इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी को गहराई से समझने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.