Gaganpreet को Court से झटका, CCTV पर क्या आदेश दिया?

  • 12:30
  • प्रकाशित: सितम्बर 17, 2025

 

Delhi BMW Case | Delhi BMW Hit and Run Case: दिल्ली के धौलाकुआं में हुए बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट केस की, जिसमें पटियाला हाउस कोर्ट ने एक अहम आदेश दिया है। इस मामले की आरोपी गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। आपको याद होगा, गगनप्रीत कौर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नवजोत सिंह को टक्कर मार दी थी। नवजोत सिंह उस समय अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे, और इस हादसे में उनकी जान चली गई थी। गगनप्रीत को दो दिन की न्यायिक हिरासत के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। अब उनकी जमानत याचिका पर 27 सितंबर यानी शनिवार को सुनवाई होगी।