अमेरिका के फ्लोरिडा से भीषण विमान हादसा हुआ है. बहामास जा रहा एक प्लेन क्रैश हो गया. हादसे में क्रू समेत 9 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि प्लेन उड़ान के दौरान अचानक क्रैश हो गया और सड़क पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद विमान कई टुकड़ों में बंट गया और उसमें आग लग गई. हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं. फिलहाल क्रैश के कारणों की जांच की जा रही है.