ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में पुलिस और बकरा चोर गैंग के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में गिरोह के सरगना के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से बकरा चोरी कर बेचने से मिले पैसे, तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.