कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी का मेगा प्लान - आज हैदराबाद में अमित शाह निकालेंगे 3km पदयात्रा

  • 7:11
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026

कांग्रेस की रैली के जवाब में आज बीजेपी पदयात्रा निकालेगी. हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह 3 KM लंबा मार्च निकालेंगे, तो वहीं गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में पदयात्रा होगी. कई शहरों में बीजेपी के बड़े चेहरे भी शामिल होंगे. कल विपक्ष ने एक महीने की तैयारी के बाद रामलीला मैदान में महारैली की थी, आज उसी के जवाब में बीजेपी शक्ति प्रदर्शन कर रही है.
देश में अब आर-पार की लड़ाई चल रही है. विपक्ष 19 पार्टियों की एकजुटता दिखाकर सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेर रहा है, जनता को बता रहा है कि आपका वोट सुरक्षित नहीं है, सरकार वोट चोरी कर रही है. वहीं, बीजेपी इस नैरेटिव को ध्वस्त करने में लगी है और पूछ रही है कि अगर वोट चोरी हुई है, तो सबूत क्यों नहीं दे रहे, सड़क पर संग्राम करके क्या सत्ता मिलेगी.

संबंधित वीडियो